फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Plot to commit thefts at Dussehra fair foiled 15 women who arrived in Muzaffarpur from UP arrested

बिहार: दशहरा मेले में चोरी की साजिश नाकाम, यूपी से ट्रेन के रास्ते मुजफ्फरपुर पहुंचीं 15 महिलाएं गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2026 06:03 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2026 06:03 PM IST
सार
Register For Event

मुजफ्फरपुर में त्योहारों के दौरान चेन, पर्स और मोबाइल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय महिला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नगर थाना पुलिस ने 15 महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनमें उत्तर प्रदेश की 11 और बिहार की चार महिलाएं शामिल हैं।

 

विज्ञापन
Bihar: Plot to commit thefts at Dussehra fair foiled 15 women who arrived in Muzaffarpur from UP arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेन, पर्स और मोबाइल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय महिला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नगर थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड इलाके में छापेमारी कर 15 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें उत्तर प्रदेश की 11 और बिहार के सीवान जिले की चार महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से नकदी, सोने के आभूषण और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

विज्ञापन

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि त्योहारों के मौसम में चेन स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान 16 अक्टूबर को नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाहर से आई महिलाओं का एक गिरोह शहर में चेन स्नैचिंग, मोबाइल और पर्स चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 महिलाओं को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


भीड़ में घेरा बनाकर करती थीं चोरी
पुलिस के अनुसार, गिरोह की महिलाएं दुर्गा पूजा सहित अन्य त्योहारों के दौरान मेले और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाती थीं। वे आम महिलाओं और श्रद्धालुओं के बीच घुसकर गोल घेरा बना लेती थीं। इसी दौरान मौका देखकर महिलाओं के गले से चेन और अन्य आभूषण निकाल लेती थीं। इसके अलावा पर्स, मोबाइल फोन और नकदी भी चोरी करती थीं। वारदात के दौरान आसपास मौजूद लोगों को शक तक नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  'नीतीश का साथ देने के लिए हत्या करना गलत था', अनंत सिंह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

यूपी के तीन जिलों से जुड़ीं 11 महिलाएं
गिरफ्तार महिलाओं में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया और आजमगढ़ की 11 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर क्षेत्र की चार महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह की महिलाएं मुजफ्फरपुर किसके बुलावे पर पहुंची थीं और शहर में उन्हें कौन संरक्षण दे रहा था।


नकदी और आभूषण बरामद, सरगना की तलाश
पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के पास से 16,800 रुपये नकद, तीन सोने के लॉकेट, कान के लटकन और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की संख्या को लेकर शुरुआती जानकारी में अंतर है। पुलिस गिरोह के सदस्यों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों और मुख्य सरगना की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान चेन स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाना उसकी प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed