{"_id":"6a8d982ead48271dd207fd08","slug":"national-conference-ipr-secretaries-pib-states-coordination-new-delhi-bihar-naveen-kuma-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: डिजिटल दौर में सरकारी सूचना तंत्र को धार देने की तैयारी, दिल्ली में जुटे राज्यों के सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: डिजिटल दौर में सरकारी सूचना तंत्र को धार देने की तैयारी, दिल्ली में जुटे राज्यों के सचिव
Tue, 25 Aug 2026 06:57 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:57 PM IST
नई दिल्ली में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में केंद्र और राज्यों के बीच सूचना एवं जनसंचार व्यवस्था को मजबूत करने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप नई प्रणालियां अपनाने और बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
बिहार:PIB और राज्यों के बीच मजबूत होगी साझेदारी, दिल्ली में हुआ बड़ा मंथन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली में राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क विभागों के बीच साझेदारी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव नवीन कुमार ने बिहार का प्रतिनिधित्व किया।
जानें सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस सम्मेलन का प्राथमिक उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच सूचना एवं जनसंचार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप नई प्रणालियों को अपनाना और आपसी समन्वय को सुदृढ़ करना था। सम्मेलन के दौरान सूचना एवं प्रसारण क्षेत्र से जुड़े विभिन्न नीतिगत और व्यावहारिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारियों के क्षमता निर्माण के लिए भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) की प्रशिक्षण सुविधाओं के उपयोग पर भी विचार किया गया।
ये भी पढ़ें- Live पटना छात्र आंदोलन लाइव : रोहिणी ने सरकार पर बोला हमला; कहा- दमनकारी नीति अपना रही बिहार सरकार
विज्ञापन
सम्मेलन में डिजिटल इंडिया और सिनेमा शूटिंग एवं लाइव इवेंट की अनुमति के लिए India Cine Hub के सिंगल विंडो पोर्टल को अपनाने तथा सार्वजनिक सेवा प्रसारण में राज्यों की भागीदारी बढ़ाने पर विचार किया गया। इस सम्मेलन ने केंद्र और राज्यों के बीच अनुभवों एवं कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान के साथ-साथ बेहतर समन्वय और क्षमता निर्माण के लिए एक साझा मंच प्रदान किया।
यह राष्ट्रीय सम्मेलन सूचना तंत्र को सुदृढ़ बनाने और केंद्र-राज्य समन्वय को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। विभिन्न हितधारकों के बीच विचारों के आदान-प्रदान और नई प्रणालियों को अपनाने पर चर्चा ने सूचना एवं जनसंचार के क्षेत्र में भविष्य के लिए एक स्पष्ट दिशा प्रदान की।