फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bhagalpur ahmedabad amrit bharat express train 19423 19424 route timing 26 august 2026

Bihar: भागलपुर से अहमदाबाद तक नई रेल सौगात, 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस; जानें पूरा रूट और टाइमिंग

Fri, 21 Aug 2026 07:39 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 21 Aug 2026 07:39 AM IST
सार
Register For Event

भागलपुर और अहमदाबाद के बीच यात्रियों के लिए रेलवे ने नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित परिचालन की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 19423/19424 भागलपुर-अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन अहमदाबाद से 26 अगस्त 2026 से प्रत्येक बुधवार और भागलपुर से 28 अगस्त 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को होगा।

विज्ञापन
bhagalpur ahmedabad amrit bharat express train 19423 19424 route timing 26 august 2026
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भागलपुर और अहमदाबाद के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा देने की तैयारी की है। पटना और अहमदाबाद के बीच चल रही क्लोन स्पेशल ट्रेन को अब नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। रेलवे ने गाड़ी संख्या 19423/19424 भागलपुर-अहमदाबाद-भागलपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन किउल-मोकामा-पटना-डीडीयू-सूबेदारगंज-टुंडला-सवाई माधोपुर-कोटा-रतलाम-छायापुरी के रास्ते भागलपुर और अहमदाबाद के बीच चलेगी।

विज्ञापन

रेलवे के मुताबिक, अहमदाबाद से ट्रेन का परिचालन 26 अगस्त 2026 से प्रत्येक बुधवार को और भागलपुर से 28 अगस्त 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को शुरू होगा। इससे बिहार के भागलपुर समेत आसपास के इलाकों के यात्रियों को गुजरात आने-जाने में सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

22 कोच के साथ चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पटना-अहमदाबाद के बीच चल रही गाड़ी संख्या 09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल को अब गाड़ी संख्या 19423/19424 भागलपुर-अहमदाबाद-भागलपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में नियमित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें एलएसएलआरडी के 2, पैंट्रीकार का 1, साधारण द्वितीय श्रेणी के 11 और शयनयान श्रेणी के 8 कोच शामिल होंगे।

अहमदाबाद से भागलपुर तक ऐसा रहेगा समय

गाड़ी संख्या 19423 अहमदाबाद-भागलपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 26 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से शाम 6:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन गुरुवार को रात 9:13 बजे डीडीयू, रात 10:30 बजे बक्सर, रात 11:15 बजे आरा और रात 11:50 बजे दानापुर पहुंचेगी।

इसके बाद शुक्रवार को रात 12:43 बजे पटना जंक्शन, 1:25 बजे बख्तियारपुर, 2:08 बजे मोकामा, 3:30 बजे किउल, 4:01 बजे अभयपुर, 4:30 बजे जमालपुर और 5:13 बजे सुलतानगंज पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन सुबह 6:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

भागलपुर से शुक्रवार को चलेगी ट्रेन

वापसी में गाड़ी संख्या 19424 भागलपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर से शाम 4:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन 5:03 बजे सुलतानगंज, 5:48 बजे जमालपुर, 6:13 बजे अभयपुर, 7:15 बजे किउल, 7:56 बजे मोकामा, 8:30 बजे बख्तियारपुर, रात 9:58 बजे पटना जंक्शन, 10:21 बजे दानापुर, 10:53 बजे आरा और रात 11:41 बजे बक्सर पहुंचेगी। इसके बाद शनिवार को रात 2:53 बजे डीडीयू पहुंचेगी और रास्ते के अन्य निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए रविवार को सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

भागलपुर और गुजरात के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

नई अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित परिचालन से भागलपुर और गुजरात के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। खासकर भागलपुर, जमालपुर, सुलतानगंज, किउल, मोकामा और पटना समेत कई इलाकों के यात्रियों को अहमदाबाद आने-जाने के लिए नियमित साप्ताहिक ट्रेन की सुविधा मिलेगी।


रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन का परिचालन शुरू करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र की ओर से जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed