फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Train Accident: Mahananda Express Engine and Two Coaches Derail Near Ara News in Hindi

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी

Sun, 06 Sep 2026 09:02 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 06 Sep 2026 09:02 AM IST
सार
Register For Event

बिहार के भोजपुर जिले में रविवार सुबह अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस आरा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर डिरेल हो गई। पश्चिमी ओवरब्रिज के पास ट्रेन के इंजन, SLR बोगी और एक AC कोच के पहिए पटरी से उतर गए।

विज्ञापन
Bihar Train Accident: Mahananda Express Engine and Two Coaches Derail Near Ara News in Hindi
मौके पर मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भोजपुर जिले में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। आरा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15484) अचानक डिरेल हो गई। ट्रेन के पटरी से उतरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान ट्रेन में सवार बड़ी संख्या में यात्री नींद में थे। तेज आवाज होने के कारण अचानक यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

आरा स्टेशन से रवाना होने के कुछ देर बाद डिरेल हुई ट्रेन

जानकारी के मुताबिक, महानंदा एक्सप्रेस आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से रवाना हुई थी। स्टेशन से कुछ दूरी आगे पश्चिमी ओवरब्रिज के समीप पहुंचते ही ट्रेन के इंजन, SLR बोगी और एक AC कोच के पहिए पटरी से उतर गए।

विज्ञापन

तेज आवाज से यात्रियों में मचा हड़कंप

हादसा रविवार सुबह के समय हुआ। उस वक्त ट्रेन में बड़ी संख्या में यात्री नींद में थे। अचानक ट्रेन के डिरेल होने और तेज आवाज आने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराकर अपनी सीटों से उठ गए और स्थिति को समझने की कोशिश करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहत की बात, किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और यात्रियों के बीच चिंता का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए रेलवे की ओर से तत्काल स्थिति का जायजा लिया गया।

रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद रेलवे की टीम ने डिरेल हुए ट्रेन के हिस्सों को अलग करने का काम शुरू किया।

बोगियों को अलग कर दूसरे इंजन से रवाना की गई ट्रेन

रेलवे की टीम ने डिरेल हुए हिस्सों और बोगियों को अलग-अलग किया। इसके बाद दूसरे इंजन की मदद से ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान रेल परिचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

डिरेलमेंट की वजह की जांच में जुटा रेलवे

महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। रेलवे की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि ट्रेन के इंजन, SLR बोगी और AC कोच के पहिए किस वजह से पटरी से उतरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed