फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bhojpur Horror College Student Jumps from Moving Auto to Escape Harassment Driver Arrested

बिहार में छात्रा से फिर छेड़खानी: अकेली देखकर आगे बैठाया, चलती ऑटो में की बदतमीजी; भोजपुर में बचने के लिए कूदी

Sun, 27 Sep 2026 08:18 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 08:18 AM IST
सार
Register For Event

भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चलती ऑटो में स्नातक की छात्रा से कथित बदतमीजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि चालक की हरकत से घबराकर छात्रा ने महुली और बलुआ गांव के बीच चलती ऑटो से छलांग लगा दी। घायल छात्रा का इलाज कराया गया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ऑटो जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
Bhojpur Horror College Student Jumps from Moving Auto to Escape Harassment Driver Arrested
टीडीपी नेता ने की महिला से अभद्रता और मारपीट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार के जमुई और समस्तीपुर के बाद अब भोजपुर में भी छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में महुली और बलुआ गांव के समीप शनिवार दोपहर चलती ऑटो में स्नातक की छात्रा के साथ चालक द्वारा कथित रूप से बदतमीजी किए जाने का मामला सामने आया है। चालक की हरकत से परेशान छात्रा ने मौका पाकर चलती ऑटो से छलांग लगा दी, जिससे वह जख्मी हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी विजय कुमार उर्फ चौरसिया उर्फ मस्तो के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के ऑटो को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


क्लास के बाद ऑटो से लौट रही थी घर
बताया जाता है कि पीड़िता धोबहां थाना क्षेत्र के धोबहां बाजार स्थित एक संस्थान में क्लास करने के बाद ऑटो से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान चालक ने उसे अकेली देखकर आगे की सीट पर बैठा लिया। आरोप है कि महुली और बलुआ गांव के बीच चालक ने छात्रा के साथ कथित तौर पर बदतमीजी शुरू कर दी। इससे घबराई छात्रा ने मौका देखकर चलती ऑटो से छलांग लगा दी। ऑटो से गिरने के कारण छात्रा को चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल डायल-112 की टीम को मौके पर भेजा। इसके बाद पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। घायल छात्रा का निजी अस्पताल के साथ सदर अस्पताल में भी इलाज कराया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार में नाबालिग से फिर बदसलूकी: इस बार भी समस्तीपुर से आया हैरान कर देने वाला वीडियो; लड़की का दुपट्टा खींचा
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले थानाध्यक्ष?
मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि छात्रा को अकेले देखकर गांव के ही ऑटो चालक ने उसे आगे की सीट पर बैठाया था। इसके बाद उसके साथ बदतमीजी करने लगा। मौका पाकर छात्रा ऑटो से कूद गई, जिससे वह जख्मी हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक और ऑटो को बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed