फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar bpsc exam controller rajesh kumar singh hathi chale bazar viral video cm samrat choudhary action

BPSC Controversy: सरकारी अफसर ने आंदोलनकारियों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी; CM नाराज, निलंबित किया

Mon, 24 Aug 2026 07:12 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 24 Aug 2026 07:12 PM IST
सार
Register For Event

Bihar News: बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। एईडीओ और TRE-4 परीक्षा से जुड़े सवाल पर उन्होंने ‘हाथी चले बाजार...’ कहावत कही, जिसका वीडियो वायरल हो गया। विवाद बढ़ने पर उन्होंने माफी मांगी, लेकिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आदेश पर निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
bihar bpsc exam controller rajesh kumar singh hathi chale bazar viral video cm samrat choudhary action
परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के बयान पर सीएम नाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। बीपीएससी परीक्षा के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने एक आपत्तिजनक कहावत सुना दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विवाद बढ़ने के बाद परीक्षा नियंत्रक ने सफाई देते हुए माफी मांगी। हालांकि, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मामले पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और रात होते-होते निलंबन का आदेश भी आ गया।
विज्ञापन




बीपीएससी की नीतियों पर सवाल
सोमवार को संवाददाताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल किया कि बीपीएससी की नीतियों, परीक्षा पैटर्न में मनमानी और रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। इसके जवाब में परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि यदि किसी को लगता है कि आयोग गड़बड़ी कर रहा है तो वह साक्ष्यों के साथ न्यायालय का रुख कर सकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा और कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत की गई है।
विज्ञापन


‘हाथी चले बाजार...’ कहावत बोलते ही वायरल हुआ वीडियो
इसी सवाल-जवाब के दौरान परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने एक कहावत सुनाई- “हाथी चले बाजार...”। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की बाकी बातें पीछे छूट गईं और सोशल मीडिया पर यही बयान तेजी से वायरल होने लगा। बयान को लेकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों के बीच भी नाराजगी बढ़ गई और मामले ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद बढ़ा तो वीडियो जारी कर मांगी माफी
विवाद बढ़ने और तनातनी की आशंका के बीच परीक्षा नियंत्रक ने एक वीडियो बयान जारी किया। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह उक्त लोकोक्ति दूसरे संदर्भ में कह रहे थे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए खेद जताते हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती परीक्षा पर बड़ा अपडेट; कब होगी TRE 4 और AEDO परीक्षा, जानें


कार्रवाई के संकेत, फिर निलंबन
परीक्षा नियंत्रक के माफी वाले बयान के वायरल होने से पहले ही संवाददाता सम्मेलन का वीडियो मुख्यमंत्री सचिवालय के माध्यम से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तक पहुंच गया। मुख्यमंत्री ने मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच और कार्रवाई की बात कही। रात होते-होते निलंबन का आदेश भी आ गया।

मामले पर क्या बोले तेजस्वी यादव
इधर, तेजस्वी यादव ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर अधिकारी की टिप्पणी की निंदा करते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों को विरोध का अधिकार है, जबकि पेपर लीक और बेरोजगारी से छात्र पहले ही परेशान हैं। यादव ने सरकार पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और मंत्रियों से जवाब मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed