फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Exam: Candidates say the agitation will continue until their demands are met Minister Mithilesh Tiwari

Bihar Exam: अभ्यर्थी बोले- जब तक मांगें पूरी नहीं होती, तब तक जारी रहेगा आंदोलन; शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?

Fri, 21 Aug 2026 04:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 21 Aug 2026 04:39 PM IST
सार
Register For Event

Bihar Student Protest: गर्दगीबाग में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। कुछ अभ्यर्थी आमरण अनशन पर बैठे हैं। छात्र नेता दिलीप कुमार ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर छात्रों की बात नहीं सुनी जाती है तो आंदोलन लंबा चलेगा। इधर, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अभ्यर्थियों को बड़ा मैसेज दिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar Exam: Candidates say the agitation will continue until their demands are met Minister Mithilesh Tiwari
गर्दनीबाग में महाधरना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार की ओर से ली जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी दूर करने और जल्दी बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार और सौरव कुमार ने नेतृत्व में अभ्यर्थी गर्दनीबाग में आंदोलन कर रहे हैं। गर्दनीबाग धरनास्थल पर दो अलग-अलग अभ्यर्थियों का गुट अनशन पर बैठा है। बिहार स्टूडेंट यूनियन और ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन ने बिहार में बीपीएससी TRE 4, BPSC 70वीं, दरोगा भर्ती समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर कई मांगे उठाई हैं। इधर, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने छात्रों से सरकार पर भरोसा बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छात्रों को गुमराह करने और भड़काने की कोशिश करने वाले लोगों का अपना राजनीतिक एजेंडा हो सकता है। सरकार विद्यार्थियों के हितों को लेकर गंभीर है और मुख्यमंत्री भी छात्रों से जुड़े मुद्दों के प्रति संवेदनशील हैं।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार युवाओं को रोजगार और भर्ती के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी वैकेंसी भी जारी की जा चुकी है। मिथिलेश तिवारी ने छात्रों से अपील की कि वे किसी के बहकावे या अफवाह में न आएं। सरकार की ओर से भर्ती और रोजगार से संबंधित प्रक्रियाएं नियमों के अनुसार आगे बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के हित में सरकार जरूरी कदम उठा रही है और उन्हें प्रक्रिया पर विश्वास रखना चाहिए।

विज्ञापन

छात्र नेता दिलीप कुमार ने सरकार को क्या अल्टीमेटम दिया? 
छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र अनिश्चितकालीन छात्र न्याय सत्याग्रह आंदोलन पर बैठे हैं। दिलीप कुमार ने कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग से हमारी मांग है कि व चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में पीटी-मेंस और निगेटिव मार्किंग बात को वापस ले। साथ ही डोमिसाइल नीति को स्पष्ट करें। जिस तरह टीआरई एक, दो और तीन हुआ, उसी तरह से टीआरई 4 भी लें। उन्होंने कोचिंग संचालकों से अपील करते हुए कहा कि कोचिंग संचालकों से आग्रह करते हैं कि जब तक हमलोगों का आंदोलन जारी रहेगा, तब तक वह टीआरई की कोचिंग बंद रखें। कोई नया बैच फिलहाल नहीं दे। छात्र हित में सभी शिक्षक सहयोग करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार CGL, ASO और BSO समेत सभी लंबित परीक्षाओं को जल्द कराने की मांग
छात्र नेता सौरभ कुमार ने कहा कि हमलोग ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन के बैनर बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर 13 सूत्री मांगें उठाई हैं। हमलोगों की प्रमुख मांगों में 70वीं BPSC परीक्षा को पूरी तरह निरस्त करने की मांग करते हैं। इसके अलावा BSSC की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट, CGL, ASO और BSO समेत सभी लंबित परीक्षाओं को जल्द आयोजित कराने की मांग की गई है। इसके अलावा TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के साथ पूर्व की परीक्षाओं की तर्ज पर एक परीक्षा और ‘एक अभ्यर्थी, एक रिजल्ट’ व्यवस्था लागू करने की मांग करते हैं। वहीं, 1,799 पदों वाली दरोगा भर्ती परीक्षा को पूरी तरह निरस्त करने और परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्नपत्र, उत्तर-कुंजी और OMR शीट अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। अभ्यर्थियों ने BPSC की ओर से आयोजित AED0 समेत विभिन्न रद्द परीक्षाओं की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed