फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Pappu Yadav reaches Lok Bhawan over demands of BPSC-BSSC Assistant Professor candidates

Bihar: BPSC-BSSC, असिस्टेंट प्रोफेसर अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर लोकभवन पहुंचे पप्पू यादव, जानिए क्या सब हुआ

Fri, 21 Aug 2026 07:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 21 Aug 2026 07:26 PM IST
सार
Register For Event

Patna News Update: पटना के गर्दनीबाग में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को सांसद पप्पू यादव का साथ फिर से मिला है। आज सांसद ने राज्यपाल से मुलाकात कर छात्रों की समस्या को रखा। उन्होंने 70वीं BPSC, दरोगा, BSSC और डोमिसाइल का परीक्षा मुद्दा उठाया। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar: Pappu Yadav reaches Lok Bhawan over demands of BPSC-BSSC Assistant Professor candidates
सांसद पप्पू यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों और असिस्टेंट प्रोफेसर अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव आज लोकभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल सैयद अता हसनैन मुलाकात की। इस दौरान गर्दनीबाग धरनास्थल पर आंदोलन कर रहे छात्र भी उनके साथ मौजूद रहे। छात्रों की ओर से 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा गया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद बाहर निकले पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने छात्रों की समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया है। उनके साथ पीएचडी होल्डर दो छात्र और आंदोलन से जुड़े सौरभ व दिलीप के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
विज्ञापन


70वीं BPSC, दरोगा और BSSC परीक्षा का मुद्दा उठाया
पप्पू यादव ने कहा कि लाइब्रेरियन की वैकेंसी अगले दो से तीन महीने में निकलने वाली है। इसके अलावा 70वीं BPSC परीक्षा, दरोगा बहाली और BSSC परीक्षा समेत कई मुद्दों पर राज्यपाल से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने माना है कि कुछ मामलों में गलत हुआ है। सांसद ने कहा कि मैं सरकार से बात करूंगा। BPSC और BSSC के दोनों अध्यक्षों को बुलाकर बात करूंगा। मैं बच्चों को डिसएप्वॉइंटेड नहीं होने दूंगा। बच्चों से कहिए कि वे भूख हड़ताल न करें, वे हमारे बच्चे हैं।
विज्ञापन


शिक्षक बहाली को लेकर भी उठाई आवाज
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि शिक्षक बहाली को लेकर भी छात्र आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले सरकार की ओर से डेढ़ लाख शिक्षक बहाली की बात कही गई थी, लेकिन अब करीब 35 हजार पदों पर बहाली की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने छात्रों की सभी बातों को गंभीरता से सुना और इस पर चिंता भी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Exam: अभ्यर्थी बोले- जब तक मांगें पूरी नहीं होती, तब तक जारी रहेगा आंदोलन; शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?

डोमिसाइल नीति में 85 फीसदी की मांग
सांसद ने बताया कि छात्रों की ओर से 13 सूत्री मांगों की सूची राज्यपाल को दी गई है। इसमें डोमिसाइल नीति में 85 फीसदी आरक्षण/प्राथमिकता देने की मांग भी शामिल है। TRE-4 परीक्षा को लेकर भी छात्रों की नाराजगी का मुद्दा राज्यपाल के सामने रखा गया। छात्रों की मुख्य आपत्ति परीक्षा दो चरणों में कराए जाने और निगेटिव मार्किंग को लेकर है। पप्पू यादव ने कहा कि राज्यपाल ने इस मामले को भी गंभीरता से लिया है। पप्पू यादव ने कहा कि छात्रों के मुद्दों पर सरकार से बातचीत की जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि “राहुल गांधी बच्चों के मुद्दे पर गोली खाने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed