फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar STET 2026: Bihar Board extends application deadline forms can now be filled until September 15

बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा: बिहार बोर्ड ने आवेदन की तारीख बढ़ाई, अब 15 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

Sat, 29 Aug 2026 06:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 29 Aug 2026 06:53 PM IST
सार
Register For Event

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से ली जाने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। जिन अभ्यर्थियों ने STET पास नहीं किया है, वह अब 15 सितंबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Bihar STET 2026: Bihar Board extends application deadline forms can now be filled until September 15
बिहार STET 2026। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 में शामिल होने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने STET 2026 के ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बताया कि STET 2026 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार किया गया है।

विज्ञापन

 

पहले 31 अगस्त थी अंतिम तिथि

STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पहले 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी। अब बोर्ड ने अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देते हुए आवेदन की तारीख 15 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन

 

अभ्यर्थियों को मिली अतिरिक्त समय की सुविधा

बिहार बोर्ड के इस निर्णय से उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर सके थे। इच्छुक अभ्यर्थी अब 15 सितंबर तक STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed