{"_id":"6acdb03cb8fbd6ddac04eb1b","slug":"patna-gardanibagh-protest-site-rules-district-administration-action-against-demonstrations-elsewhere-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना स्थल तय: दिल्ली की तरह पटना में भी प्रदर्शन की जगह पर सख्ती; गर्दनीबाग छोड़ कहीं जुटाई भीड़ तो होगा एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना स्थल तय: दिल्ली की तरह पटना में भी प्रदर्शन की जगह पर सख्ती; गर्दनीबाग छोड़ कहीं जुटाई भीड़ तो होगा एक्शन
Tue, 13 Oct 2026 09:45 AM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:45 AM IST
बिहार की राजधानी पटना में अब निर्धारित स्थल के अलावा अन्य जगहों पर धरना-प्रदर्शन करने पर कार्रवाई हो सकती है। जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों को अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन के लिए गर्दनीबाग स्थित निर्धारित धरना स्थल का ही उपयोग करना होगा।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन के लिए गर्दनीबाग स्थल निर्धारित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए गर्दनीबाग स्थित निर्धारित स्थल का ही उपयोग करना होगा। जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि अन्य स्थानों पर बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह निर्देश यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक शांति और आम नागरिकों की सुविधा बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया है।
यातायात और आम लोगों की सुविधा प्राथमिकता
जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा, यातायात का सुचारू संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्धारित स्थल के अलावा अन्य स्थानों पर धरना-प्रदर्शन होने से शहर की यातायात व्यवस्था बाधित होती है। इससे आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
स्कूल, अस्पताल और कारोबार पर भी पड़ता है असर
प्रशासन के अनुसार, ऐसे प्रदर्शनों से स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और न्यायालय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों के कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा, व्यापार और वाणिज्य से जुड़े लोगों की गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं। इससे आम लोगों के दैनिक जीवन और व्यावसायिक कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं में परेशानी
प्रशासन ने यह भी कहा कि इस तरह की स्थिति में बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों और स्कूली बच्चों को परेशानी होती है। एंबुलेंस सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध आवागमन में भी गंभीर कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। इससे आवश्यक सेवाओं में देरी होने का खतरा रहता है।
निर्देशों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित व्यक्तियों और संगठनों से अपील की है कि वे अपनी मांगों को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से रखने के लिए गर्दनीबाग स्थित निर्धारित धरना स्थल का ही उपयोग करें। साथ ही, यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक शांति और आम नागरिकों की सुविधा बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित स्थल के अतिरिक्त अन्य जगहों पर धरना-प्रदर्शन करने या जारी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।