फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   RLM chief Upendra Kushwaha held a press conference in Patna: Samrat Choudhary, reservation, student protests,

Bihar: उपेंद्र कुशवाहा बोले- शिक्षा आयोग बनाने की जरूरत, 65 फीसदी आरक्षण लागू कराने का प्रयास जारी रहेगा

Sun, 23 Aug 2026 01:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 23 Aug 2026 01:06 PM IST
सार
Register For Event

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने आज कई मुद्दों पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने सबसे पहले अपनी पार्टी में कई लोगों को शामिल करवाया। इसके बाद 65 फीसदी आरक्षण और छात्र आंदोलन पर भी बातचीत की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
RLM chief Upendra Kushwaha held a press conference in Patna: Samrat Choudhary, reservation, student protests,
दीपक प्रकाश और उपेंद्र कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के समक्ष रविवार को सीवान के कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कुशवाहा ने राजगीर में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम और उसमें पारित प्रस्तावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार में जातीय सर्वे के आंकड़ों के आधार पर 65 फीसदी आरक्षण लागू करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन मामला अदालत में जाने के बाद इसे लागू नहीं किया जा सका। अब उनकी पार्टी इसे आगे बढ़ाने का प्रयास करेगी। कुशवाहा ने कहा कि शहीद रामफल मंडल के सम्मान में डाक टिकट जारी करने का निर्णय भारत सरकार ने लिया है। उन्होंने दावा किया कि इसमें उनके प्रयास की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में 65 फीसदी आरक्षण का फैसला तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार का था। इसे उसका मूल स्वरूप देते हुए आगे बढ़ाना उनकी पार्टी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

 

शिक्षा आयोग बनाने की मांग

RLM अध्यक्ष ने कहा कि तकनीक के दौर में बिहार के युवाओं को पीछे नहीं छोड़ा जा सकता। इसके लिए शिक्षा व्यवस्था और पाठ्यक्रम में बदलाव जरूरी है। उन्होंने सरकार से शिक्षा आयोग बनाने की मांग की है। कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान और आने वाली युवा पीढ़ी के लिए ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना होगा, जिससे वे तकनीकी क्षेत्र में देश-दुनिया के युवाओं का मुकाबला कर सकें। उन्होंने कहा कि पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र करने की मांग उनकी पुरानी मांग है। शिक्षा से जुड़े 25 सूत्री मांग-पत्र को लेकर उनकी पार्टी ने पहले भी अभियान चलाया था और आंदोलन के दौरान लाठियां भी खाई थीं। उन्होंने दावा किया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी 25 सूत्री मांगों में से कई को पूरा किया है। बिहार की शिक्षा व्यवस्था पहले के मुकाबले बेहतर हुई है, लेकिन कई सुझाव अभी लंबित हैं और पार्टी उन पर आगे भी काम करेगी।

विज्ञापन

 

‘विरासत आगे बढ़े, इसमें कोई विरोधाभास नहीं’

नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को लेकर चल रही चर्चा पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अलग-अलग दलों के नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों और विरासत को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं। इसमें कोई विरोधाभास नहीं है। उन्होंने कहा कि विरासत का मतलब है कि आगे आने वाले लोग उन विचारों और कार्यों को आगे बढ़ाएं, जिनकी शुरुआत पहले हुई थी। कुशवाहा ने कहा कि उनकी चिंता इस बात की है कि बिहार और देश में यह विरासत आगे बढ़े। अलग-अलग राजनीतिक दल यदि इसकी बात कर रहे हैं तो यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि RLM के साथ जुड़े लोग उनकी पार्टी को आगे बढ़ाना चाहते हैं और दूसरे दलों के लोग अपनी पार्टी को।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

निशांत कुमार और दीपक प्रकाश को बताया भविष्य का नेतृत्व

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजनीतिक मंच पर युवा नेताओं को आगे बढ़ने के लिए उनका पूरा आशीर्वाद है। उन्होंने निशांत कुमार और अपने बेटे दीपक प्रकाश का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह दीपक प्रकाश उनके लिए हैं, उसी तरह निशांत कुमार भी हैं। दोनों बिहार और देश के राजनीतिक मंच पर भविष्य के नौजवान नेता हैं।

 

आज के युवाओं से दोस्त की तरह संवाद करना होगा’

कुशवाहा ने कहा कि आज के युवाओं और उनके समय के युवाओं में काफी अंतर है। पहले सरकार और समितियां युवाओं को अपने तरीके से समझाती थीं, लेकिन अब युवाओं से दोस्त की तरह व्यवहार करना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की बात सुननी होगी और उनसे लगातार संवाद रखना होगा। उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि उनकी बात को ‘उपेंद्र कुशवाहा बनाम सम्राट चौधरी’ के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह समता पार्टी के समय से ही अपने राजनीतिक विचारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। कुशवाहा ने यह भी कहा कि गर्दनीबाग में धरने पर बैठे लोगों से मिलने के लिए वे जा सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed