फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samastipur sultanpur diara fishermen extortion firing kewal chaudhary

बिहार क्राइम: मछली पकड़ने गए चार मछुआरों को घेरा, एक लाख की रंगदारी नहीं देने पर मारी गोली

Sun, 11 Oct 2026 07:48 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 11 Oct 2026 07:48 AM IST
सार
Register For Event

बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर दियारा में मछली पकड़ने गए चार मछुआरों को कथित तौर पर रंगदारी नहीं देने पर घेरकर मारपीट की गई। परिजनों के अनुसार, आरोपितों ने मछली पकड़ने के बदले एक लाख रुपये की मांग की थी।

विज्ञापन
samastipur sultanpur diara fishermen extortion firing kewal chaudhary
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर दियारा में मछली पकड़ने गए चार मछुआरों के साथ मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आई है। आरोप है कि दियारा में मछली पकड़ने के बदले एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रुपये देने से इनकार करने पर 8 से 10 लोगों ने मछुआरों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। इसी दौरान प्रिंस नामक व्यक्ति ने गोली चला दी, जो केवल चौधरी नामक मछुआरे के हाथ में लगी। घटना के बाद घायल को नाव से गंगा पार कर बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

रंगदारी की मांग का विरोध करने पर मारपीट

जानकारी के मुताबिक, मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर दियारा में चार मछुआरे मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद 8 से 10 लोगों ने उन्हें घेर लिया। घायल मछुआरे के बेटे के अनुसार, आरोपित पक्ष की ओर से दियारा में मछली पकड़ने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। परिजनों का दावा है कि रंगदारी की मांग को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। जब मछुआरों ने रुपये देने से इनकार किया तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन

प्रिंस ने चलाई गोली, केवल चौधरी के हाथ में लगी

परिजनों के मुताबिक, मारपीट के दौरान प्रिंस नामक व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली केवल चौधरी के हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गए। गोली चलने के बाद दियारा क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। इसके बाद घायल को तत्काल नाव से गंगा पार कराया गया और बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंची पुलिस, आरोपितों की पहचान में जुटी

घटना की जानकारी मिलने पर एनटीपीसी थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल मछुआरे तथा उनके परिजनों से पूछताछ की। पुलिस घटना के कारणों, गोली चलाने वाले व्यक्ति और वारदात में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। मछुआरों से कथित तौर पर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप की भी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed