Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   saran-diwali-chhath-2026-firecracker-sale-rules-green-crackers-timing-ban

बिहार: पटाखे की खरीदी-बिक्री में किस जिले ने किया प्रयोग? आतिशबाजी का समय तय, ऑनलाइन पर भी आदेश

Thu, 05 Nov 2026 02:05 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2026 02:05 PM IST
सार
Register For Event

दीपावली और छठ पर्व को लेकर सारण जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिले में केवल लाइसेंसधारी दुकानदार ही हरित पटाखे बेच सकेंगे। आतिशबाजी के लिए रात 8 से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
saran-diwali-chhath-2026-firecracker-sale-rules-green-crackers-timing-ban
पटाखों की बिक्री और उपयोग के संबंध में दिशा-निर्देश जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर सारण जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और उपयोग के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत जिले में पटाखों की बिक्री के लिए विक्रेताओं को अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) लेना अनिवार्य होगा। वहीं, आतिशबाजी के लिए रात 8 बजे से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल कम धुआं और कम आवाज वाले हरित पटाखों की ही बिक्री एवं उपयोग की अनुमति होगी।

विज्ञापन

जिला दंडाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दीपावली एवं छठ के दौरान बड़े पैमाने पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी होती है। इससे आगजनी और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में पटाखों की अनियंत्रित एवं अव्यवस्थित बिक्री पर रोक लगाने के लिए विस्फोटक नियमावली, 2008 के प्रावधानों के तहत अनुज्ञप्ति लेना आवश्यक किया गया है।

विज्ञापन

15 दिनों के लिए मिलेगी अस्थायी अनुज्ञप्ति
प्रशासन के अनुसार, केवल हरित पटाखों की बिक्री के लिए अधिकतम 15 दिनों की अस्थायी अनुज्ञप्ति जारी की जा सकेगी। बिक्री सिर्फ लाइसेंसधारी दुकानदार ही कर सकेंगे। दुकानदारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके यहां केवल उन्हीं पटाखों की बिक्री हो, जिन्हें सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तहत अनुमति प्राप्त है। अधिक शोर और वायु प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों के साथ-साथ अपशिष्ट उत्पन्न करने वाली पटाखों की लड़ियों के निर्माण एवं उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन बिक्री और चाइनीज पटाखों पर रोक
आदेश में ऑनलाइन माध्यम से पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित की गई है। विदेशी एवं चाइनीज पटाखों की बिक्री करने वाले दुकानदारों और व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बिना अनुज्ञप्ति चोरी-छिपे हरित पटाखों की बिक्री या भंडारण करने वालों को चिह्नित कर विस्फोटक सामग्री जब्त की जाएगी और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी। पटाखों का उपयोग शादी-विवाह एवं अन्य शुभ अवसरों पर भी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही करना होगा।

तीन अनुमंडलों में खुले मैदान में आवंटित किए जाएंगे स्थल
पटाखों की बिक्री को व्यवस्थित करने के लिए छपरा सदर, सोनपुर और मढ़ौरा के अनुमंडल पदाधिकारियों को अस्थायी अनुज्ञप्ति जारी करने के लिए प्राधिकृत किया गया है। उन्हें इच्छुक विक्रेताओं के आवेदनों की जांच के बाद निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार लाइसेंस जारी करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में खुले मैदानों में स्थलों को चिह्नित कर दुकानदारों को जगह आवंटित करने को कहा गया है, ताकि सभी दुकानें एक निर्धारित स्थान पर लगाई जा सकें।



ये भी पढ़ें- जदयू की महाबैठक: विधान परिषद चुनाव में हार के बाद नीतीश कुमार की पार्टी कर रही मंथन, क्या हो रहा मीटिंग में?

प्रशासन ने पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के दौरान विस्फोटक नियम, 2008 और विस्फोटक (संशोधन) नियम, 2026 के प्रावधानों तथा अनुज्ञप्ति की शर्तों का पालन करने का निर्देश दिया है। पटाखों को गैर-ज्वलनशील सामग्री से बने सुरक्षित शेड में रखने और अनधिकृत व्यक्तियों की पहुंच रोकने की भी हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed