फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   saran truck auto collision mother son four killed garkha road accident

बिहार में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने टेंपो को रौंदा, मां-बेटे समेत चार की मौत; शादी से लौट रहा था परिवार

Wed, 28 Oct 2026 09:07 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सारण Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 28 Oct 2026 09:07 AM IST
सार
Register For Event

बिहार के सारण जिले में छपरा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के भैंसमारा के पास मंगलवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में 21 वर्षीय अनु कुमारी, उनके नौ माह के बेटे ऋषभ कुमार, टेंपो चालक आशीष कुमार और खलासी अमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
saran truck auto collision mother son four killed garkha road accident
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सारण जिले में छपरा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-722 पर मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। गड़खा थाना क्षेत्र के भैंसमारा के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का हाजीपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है। टेंपो में सवार लोग पंजाब के लुधियाना में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

विज्ञापन

शादी से लौटते समय हुआ हादसा

परसा थाना क्षेत्र के पूरे छपरा गांव निवासी विशाल कुमार अपने परिवार के साथ पंजाब के लुधियाना में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद पूरा परिवार ट्रेन से बिहार लौटा। मंगलवार रात सभी लोग छपरा जंक्शन पर उतरे और वहां से घर जाने के लिए एक टेंपो में सवार हो गए।

विज्ञापन

टेंपो में विशाल कुमार, उनकी पत्नी, दो बच्चे, चालक और खलासी समेत कुल छह लोग सवार थे। जैसे ही टेंपो गड़खा थाना क्षेत्र के भैंसमारा के पास पहुंचा, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त टेंपो से बाहर निकाला। इस दर्दनाक हादसे में विशाल कुमार की 21 वर्षीय पत्नी अनु कुमारी और उनके नौ माह के बेटे ऋषभ कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके अलावा भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी भोला प्रसाद के 20 वर्षीय बेटे अमन कुमार की भी जान चली गई। अमन टेंपो में खलासी के रूप में काम करता था। हादसे में टेंपो चालक आशीष कुमार की भी मौके पर ही मौत हो गई। इस तरह दुर्घटना में कुल चार लोगों की जान चली गई।

विशाल कुमार और दो वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल

हादसे में विशाल कुमार और उनकी दो वर्षीय बेटी आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर भेज दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। इस दर्दनाक दुर्घटना ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। शादी की खुशियों के बाद घर लौट रहे परिवार के लिए यह सफर दुखद हादसे में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed