{"_id":"6adb84e320ec68e82e0fcb15","slug":"vikramshila-setu-damaged-railways-special-trains-bhagalpur-navgachia-katihar-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने पर रेलवे का बड़ा कदम, चलेंगी विशेष ट्रेनें; मुख्यमंत्री ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने पर रेलवे का बड़ा कदम, चलेंगी विशेष ट्रेनें; मुख्यमंत्री ने जताया आभार
Fri, 23 Oct 2026 09:33 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 09:33 PM IST
विक्रमशिला सेतु के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर और नवगछिया-कटिहार के बीच सड़क संपर्क प्रभावित है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।
विज्ञापन
भागलपुर-नवगछिया-कटिहार के यात्रियों को राहत, रेलवे ने की विशेष ट्रेनों की व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने पर रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। भागलपुर और नवगछिया-कटिहार के बीच सड़क संपर्क प्रभावित होने से यात्रियों को असुविधा हो रही थी। इस स्थिति को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रेल सेवाओं का विस्तार करना सराहनीय और जनहितकारी कदम है। इससे भागलपुर, नवगछिया, कटिहार और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे द्वारा की गई इस व्यवस्था को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस त्वरित पहल से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
भागलपुर से कटिहार की ओर विशेष ट्रेनें
रेलवे द्वारा भागलपुर से नवगछिया-कटिहार की ओर तीन विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। सुबह के समय गाड़ी संख्या 05781 भागलपुर (सबौर) - कटिहार स्पेशल का परिचालन हो रहा है। इसके साथ ही, गाड़ी संख्या 03407 भागलपुर-कटिहार स्पेशल भी सुबह चलाई जा रही है। शाम के समय गाड़ी संख्या 03409 भागलपुर-कटिहार स्पेशल का भी संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बिहार: सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत की शुरुआती सूचना; एसपी ने पांच की पुष्टि की
कटिहार और सहरसा से सुविधा
इसी प्रकार, कटिहार से भागलपुर की ओर भी तीन विशेष ट्रेनें उपलब्ध हैं। सुबह गाड़ी संख्या 03410 कटिहार-भागलपुर स्पेशल चलाई जा रही है। दोपहर में गाड़ी संख्या 03408 कटिहार-भागलपुर स्पेशल का परिचालन हो रहा है। शाम के लिए गाड़ी संख्या 05782 कटिहार-सबौर स्पेशल भी चलाई जा रही है। इसके अतिरिक्त, सहरसा से भागलपुर जाने वाले यात्रियों के लिए गाड़ी संख्या 05573/05574 राघोपुर-सहरसा-खगड़िया-भागलपुर-देवघर स्पेशल का भी परिचालन किया जा रहा है।