{"_id":"6adcaca4c58a4c6d4300d43d","slug":"boy-dance-on-apsara-ali-song-boy-dances-video-stunning-dance-performance-viral-video-2026-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: अप्सरा आली गाने पर बच्चे ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, देखते रह गए लोग, तालियों से गूंज उठा पूरा कैंपस","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वीडियो: अप्सरा आली गाने पर बच्चे ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, देखते रह गए लोग, तालियों से गूंज उठा पूरा कैंपस
Sun, 25 Oct 2026 01:13 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:13 PM IST
वीडियो में छोटा लड़का गाने की धुन पर पूरी तरह खोया नजर आता है। उसके स्टेप्स फ्लूइड हैं और एक्सप्रेशन संगीत के साथ पूरी तरह मैच करते हैं। उम्र के बावजूद उसका कॉन्फिडेंस हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
अप्सरा आली गाने पर बच्चे ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, देखते रह गए लोग
- फोटो : instagram
विस्तार
कला किसी उम्र या पहचान की मोहताज नहीं होती है। हुनर के साथ आत्मविश्वास और दिल से की गई परफॉर्मेंस हर किसी को दीवाना बना देती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नन्हे लड़के का शानदार डांस वीडियो वायरल हो रहा है। बच्चे ने अपने डांस से लोगों का दिल जीत लिया है। मराठी के मशहूर गाने अप्सरा आली पर बच्चे के शानदार डांस किया है। उसके मूव्स और कमाल के एक्सप्रेशंस देखकर लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उसे न्यू-एज नटराज तक कह रहे हैं।
विज्ञापन
डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस ने जीता लोगों का दिल
वायरल वीडियो में नन्हा बच्चा अप्सरा आली की धुन पर पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ डांस कर रहा है। उसके हर स्टेप में गजब की ऊर्जा और चेहरे पर शानदार एक्सप्रेशंस नजर आ रहा है। संगीत की लय के साथ उसके डांस का तालमेल गजब का है। खास बात यह है कि इतनी कम उम्र में भी वह जितनी सहजता और आत्मविश्वास के साथ डांस कर रहा है, वह लोगों का दिल जीता रहा है।
विज्ञापन
बच्चे की परफॉर्मेंस देखकर आसपास मौजूद कई लोग तालियां बजाकर उसका हौसला बढ़ा रहे हैं, तो कोई उसके डांस को देखकर मुस्कुरा रहा है। कुछ बच्चे उसके स्टेप्स कॉपी करने की कोशिश भी कर रहे हैं। देखते ही देखते वहां का माहौल किसी छोटी-सी डांस पार्टी जैसा बन जाता है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो: नाले में गिरा बच्चा तो सब्जी वाला बना फरिश्ता, जान जोखिम में डालकर बचाई जान
अप्सरा आली पर परफॉर्म करना आसान नहीं
बच्चे ने जिस गाने पर डांस किया है, वह मराठी सिनेमा के लोकप्रिय गानों में शामिल अप्सरा आली है। यह गाना साल 2013 की फिल्म नटरंग का है, जिसमें अभिनेत्री अमृता खानविलकर ने शानदार लावणी परफॉर्मेंस दी थी। इस गाने का संगीत अजय-अतुल ने तैयार किया है, तो वहीं इसे बेला शेंडे ने गाया है।
तेज लय, आकर्षक भाव-भंगिमाओं और ग्रेसफुल मूव्स के लिए प्रसिद्ध इस गाने पर डांस करना आसान नहीं है। लेकिन नन्हे कलाकार ने जिस अंदाज में इसके स्टेप्स और एक्सप्रेशंस दिया है, उसने दर्शकों को प्रभावित कर दिया है। उसकी परफॉर्मेंस देखकर साफ लगता है कि संगीत और डांस के प्रति उसका लगाव कितना गहरा है।
दिल जीत लेगा ये नजारा! लंगूर ने दुकानदार को लगाया गले, वायरल वीडियो देखकर भावुक हुए लोग
डांस वीडियो देखने के लिए यहां पर करें क्लिक...
वीडियो देखकर लोग कर रहे हैं तारीफ
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और इसे बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं। बच्चे के टैलेंट की लोग तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों ने बच्चे को भविष्य का शानदार डांसर बताया है, तो कुछ लोगों ने उसके आत्मविश्वास और एक्सप्रेशंस की जमकर तारीफ की है।