फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Cow approached cart owner and ate golgappas video goes viral on internet

गोलगप्पे के ठेले पर पहुंची गाय, कपड़ों में फंसाई सींग तो दुकानदार ने ऐसे खिलाई पानीपुरी

Tue, 01 Sep 2026 01:00 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 01 Sep 2026 01:00 PM IST
सार
Register For Event

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर गोलगप्पे खाती एक गाय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो गोलगप्पों के लिए ठेले वाले का मनुहार करती भी नजर आ रही है।

विज्ञापन
Cow approached cart owner and ate golgappas video goes viral on internet
गोलगप्पे खाती गाय का वायरल वीडियो - फोटो : @_piyush_thakur_gau_rakshak

विस्तार

गोलगप्पे खाने ठेले पर पहुंची गाय का वायरल वीडियो: सड़क किनारे गोलगप्पे का ठेला लगा हो तो वहां लोगों या लड़कियों की भीड़ जुटना आम बात है। लेकिन अगर उसी ठेले पर कोई गाय बड़े चाव से गोलगप्पे खाती नजर आए, तो नजारा वाकई हैरान करने वाला होगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। जिसमें एक गाय गोलगप्पे के ठेले पर खड़ी होकर चाव से गोलगप्पे खाती नजर आ रही है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गोलगप्पे वाला अपने ठेले पर खड़ा होकर ग्राहकों को गोलगप्पे खिला रहा है। तभी पीछे से एक गाय वहां पहुंच जाती है। ठेले वाले का ध्यान दूसरी ओर होता है तो गाय अपने सींग उसके कपड़ों में फंसा देती है।

विज्ञापन



मराठी में बात करने के लिए मुंबई के ऑटो ड्राइवर ने निकाला अनोखा जुगाड़, वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन


ठेले वाला मुस्कुराते हुए किसी तरह गाय के सींग अपने कपड़ों से निकालता है और उसे सही जगह पर खड़े होने का इशारा करता है। हैरानी की बात यह है कि गाय भी इशारा समझकर वहीं आकर खड़ी हो जाती है। इसके बाद वह बिल्कुल इंसानों की तरह एक-एक करके कई गोलगप्पे बड़े चाव से खाती नजर आती है।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by पीयूष ठाकुर गौ रक्षक ..🚩 (@_piyush_thakur_gau_rakshak)



गोलगप्पे खाती गाय के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- आ गईं महारानी पानी पुरी खाने। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  ये साक्षात महालक्ष्मी हैं, तुम्हारे पास कमी नहीं होगी। वहीं कई  यूजर्स गाय और शख्स के रिश्ते को सुंदर बता रहे हैं। 


चलती ट्रेन में अचानक बजे फायर अलार्म ने उड़ाए यात्रियों के होश, वजह जानकर सबने पकड़ा सिर

वायरल वीडियो: बिल्ली को कंधे पर बैठाकर डिग्री लेने पहुंचा छात्र, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

 

इंसान और जानवर के बीच का रिश्ता बेहद खास होता है। इसमें भाषा की जरूरत नहीं पड़ती, प्यार और अपनापन ही काफी होता है।  जानवर भले ही इंसानों की तरह अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त न कर पाएं, लेकिन उनके हाव-भाव और व्यवहार से उनकी भावनाएं आसानी से समझी जा सकती हैं। वायरल वीडियो में भी गाय और गोलगप्पे वाले के बीच ऐसा ही प्यारा रिश्ता देखने को मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed