फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Employee Forced to Do 200 Squats for Missing Target, Later Hospitalized With Rhabdomyolysis

बॉस के एक फरमान ने कर्मचारी को पहुंचाया अस्पताल, टारगेट पूरा न करने पर मिली थी ये सजा

Thu, 27 Aug 2026 01:49 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 27 Aug 2026 01:49 PM IST
सार
Register For Event

Viral: चीन के हांगझोऊ में टारगेट पूरा न करने पर एक महिला कर्मचारी को 200 स्क्वैट्स करने पड़े। इसके बाद वह रैबडोमायोलिसिस की चपेट में आ गई। इलाज के बाद उसने नौकरी छोड़ दी और कंपनी से 15 हजार युआन मुआवजा मांगा।

 

विज्ञापन
Employee Forced to Do 200 Squats for Missing Target, Later Hospitalized With Rhabdomyolysis
टारगेट पूरा नहीं हुआ तो बॉस ने दिया खौफनाक फरमान - फोटो : AI

विस्तार

ऑफिस में टारगेट पूरा करने का दबाव कोई नई बात नहीं है, लेकिन चीन से सामने आया एक मामला काम के तनाव और कर्मचारियों के साथ व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। हांगझोऊ शहर में एक महिला कर्मचारी को रोजाना का टारगेट पूरा नहीं करने पर कथित तौर पर 200 उठक-बैठक करने या 50 युआन जुर्माना देने का विकल्प दिया गया। पैसे नहीं होने के कारण महिला ने उठक-बैठक की, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत इतनी बिगड़ी कि उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


टारगेट नहीं हुआ पूरा तो मैनेजर ने दिया अजीब फरमान
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 जुलाई को यांग नाम की कर्मचारी अपना डेली टारगेट पूरा नहीं कर सकी थी। इसके बाद उसके मैनेजर ने उससे कहा कि वह 50 युआन का जुर्माना दे या फिर 200 स्क्वैट्स करे। यांग की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसके पास जुर्माना भरने के लिए पैसे नहीं थे। ऐसे में उसने ऑफिस में ही 200 उठक-बैठक की। इस दौरान वह रोती रही। इतना ही नहीं, मैनेजर के कहने पर उसने इसका वीडियो बनाकर सबूत के तौर पर भेजा।
विज्ञापन


 पांच दिन तक सहती रही दर्द
200 स्क्वैट्स करने के बाद यांग के पैरों में इतना दर्द होने लगा कि उसके लिए ठीक से चलना भी मुश्किल हो गया। इसके बावजूद उसने करीब पांच दिनों तक दर्द सहा। लेकिन जब उसके पेशाब का रंग काला-भूरा होने लगा तो वह घबरा गई और अस्पताल पहुंची। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि यांग रैबडोमायोलिसिस नाम की गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई है। ज्यादा शारीरिक दबाव के कारण उसकी मांसपेशियां टूटने लगी थीं और उनसे निकलने वाला जहरीला पदार्थ खून में पहुंच गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर इलाज नहीं मिलता तो उसकी किडनी फेल होने का खतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नौकरी छोड़ी, मुआवजा मांगा तो मिली धमकी
तबीयत बिगड़ने के बाद यांग ने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उसने इलाज के खर्च और मुआवजे के तौर पर कंपनी से 15 हजार युआन की मांग की। हालांकि, मैनेजर ने पैसे देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बजाय उसे कोर्ट जाने की धमकी दी गई। अब यांग ने मामले को लेकर श्रम विभाग और मीडिया का रुख किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के कानून में कर्मचारियों को शारीरिक सजा देना गैर-कानूनी है। इस मामले ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि काम का दबाव बढ़ाने के नाम पर कर्मचारियों से किस हद तक व्यवहार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed