फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   israel election 2026 benjamin netanyahu salary details isrel election

इस्राइल के प्रधानमंत्री को कितना मिलता है वेतन? नेतन्याहू से ज्यादा इस शख्स को मिलती है सैलरी

Mon, 26 Oct 2026 05:57 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 26 Oct 2026 05:57 PM IST
सार
Register For Event

इस्राइल में 27 अक्तूबर मंगलवार को संसदीय चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कड़ी टक्कर मिल रही है। लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इस्राइल के पीएम को कितनी सैलरी मिलती है। 

विज्ञापन
israel election 2026 benjamin netanyahu salary details  isrel election
इस्राइल के प्रधानमंत्री को कितना मिलता है वेतन? - फोटो : @IsraeliPM

विस्तार

इस्राइल में 27 अक्तूबर मंगलवार को चुनाव होने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस्राइल में इस बार प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के चुनाव जीतना आसान नहीं है, क्योंकि उन्हें अपने विरोधी से कड़ी टक्कर मिल रही है। कहा जा रहा है कि इस चुनाव में किसी भी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना बहुत कम है। इस्राइल के संसदीय चुनाव से प्रधानमंत्री नेतन्याहू की खूब चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन


नेतन्याहू के कई फैसलों की दुनियाभर में चर्चा होती है। लेकिन आपको पता है कि इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को कितनी सैलरी मिलती है। वह कई वर्षों से इस्राइल के पीएम पद पर काबिज हैं। आइए जानते हैं कि इस्राइल के प्रधानमंत्री को कितनी सैलरी मिलती है। 
विज्ञापन


इस्राइल में पहले प्रधानमंत्री से ज्यादा सैलरी सुप्रीम कोर्ट के मुखिया को मिलती थी, लेकिन अब राष्ट्रपति की सैलरी अधिक हो गई है। इस्राइल की मीडिया के मुताबिक,  प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का वेतन 2025 तक 55,812 शेकेल थी, जिसमें 6,000 शेकेल की बढ़ोत्तरी होनी थी। ऐसे में अब यह वेतन 61,491 शेकेल हो गया होगा। अगर भारतीय रुपयों के हिसाब से देखें, तो नेतन्याहू का वेतन करीब 18 लाख रुपये होगी, जबकि इस्राइल के राष्ट्रपति यित्जाक बोजी हर्जोग की सैलरी 64,564 शेकेल से बढ़कर 71,082 शेकेल हो गई है यानी भारतीय रुपये में करीब 21 लाख रुपये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोको पायलट के पास था थर्ड एसी का मेमो, फिर सेकेड एसी में क्यों कर रहे थे सफर? TTE से भिड़ंत का वीडियो वायरल


हाल ही में जिन लोगों का वेतन बढ़ा है, उनमें मंत्री भी शामिल हैं। इनका वेतन 49,850 शेकेल से बढ़कर 54,957 शेकेल यानी 16 लाख रुपये हो गया है। उप-मंत्री का वेतन 48,000 शेकेल यानी करीब 14 लाख हो गया है।

खतरनाक हुआ अल नीनो! क्या भारत में आसमान से बरसेगी आग? पहली बार प्रशांत महासागर में मची ऐसी हलचल

क्यों खास है इस्राइल का चुनाव? 

माना जा रहा है कि यह चुनाव इस्राइल के इतिहास में हुए सबसे अहम चुनावों में से एक है।  7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इस्राइल पर हमला किया था, जिसके गाजा, ईरान, लेबनान, सीरिया और यमन में हुए युद्धों के बाद पहला चुनाव है। इस बार के संसदीय चुनाव में बेंजामिन नेतन्याहू की कड़ी मिल रही है। उनके सामने कई बड़ चेहरे हैं, जिनमें गादी आइजेनकोट, नफ्ताली बेनेट और येर गोलान जैसे नाम शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed