फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mobile Phone Explodes at Eye Clinic in Gwalior CCTV Captures Shocking Incident

वीडियो: आंखों की जांच कराने पहुंचा था युवक, वेटिंग एरिया में अचानक मोबाइल में हुआ ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी

Tue, 03 Nov 2026 11:31 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 03 Nov 2026 11:31 AM IST
सार
Register For Event

Viral Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आंखों की जांच कराने पहुंचे एक युवक के मोबाइल फोन में अचानक ब्लास्ट के साथ आग लग गई। घटना क्लीनिक के वेटिंग एरिया में हुई, जहां कई मरीज मौजूद थे। कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझा दी। हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
 

विज्ञापन
Mobile Phone Explodes at Eye Clinic in Gwalior CCTV Captures Shocking Incident
आंखों का चेकअप कराने आया शख्स - फोटो : facebook

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आंखों की जांच कराने पहुंचे एक युवक के मोबाइल फोन में अचानक आग लग गई। युवक क्लीनिक के वेटिंग एरिया में बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वह मोबाइल चला रहा था, तभी अचानक फोन से धुआं निकलने लगा। युवक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही मोबाइल में धमाके के साथ आग लग गई। अचानक हुई इस घटना से क्लीनिक में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। यह पूरी घटना क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


आंखों का चेकअप कराने पहुंचा था युवक
जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार दोपहर ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित दृष्टि आई क्लीनिक की है। यहां एक युवक अपनी आंखों की जांच कराने पहुंचा था। क्लीनिक में पहले से ही कुछ मरीज मौजूद थे। ऐसे में युवक वेटिंग एरिया में बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार करने लगा। इसी दौरान युवक अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक उसके फोन से धुआं निकलने लगा। युवक जब तक कुछ समझ पाता, तब तक मोबाइल में तेज धमाके के साथ आग लग गई। अचानक फोन में आग लगते देख युवक घबरा गया और तुरंत उससे दूर हट गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल में आग लगते ही मच गई अफरा-तफरी
वेटिंग एरिया में बैठे लोगों ने जैसे ही मोबाइल से धुआं निकलते और आग की लपटें उठते देखीं, वहां अफरा-तफरी मच गई। क्लीनिक में मौजूद मरीज और उनके परिजन अचानक हुए इस हादसे से घबरा गए। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर फोन में अचानक आग कैसे लग गई। हालांकि, मौके पर मौजूद क्लीनिक के कर्मचारियों ने तुरंत समझदारी दिखाई। उन्होंने बिना देर किए मोबाइल पर पानी डालकर आग बुझा दी। इससे आग आसपास रखे सामान और फर्नीचर तक नहीं पहुंच पाई। कर्मचारियों की तत्परता से कुछ ही देर में स्थिति सामान्य हो गई।


कोई घायल नहीं, टल गया बड़ा हादसा
इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, क्लीनिक के वेटिंग एरिया में सोफा और दूसरे फर्नीचर भी रखे हुए थे। ऐसे में अगर आग समय रहते नहीं बुझाई जाती तो यह आसपास के सामान तक फैल सकती थी। इससे क्लीनिक में मौजूद लोगों को भी नुकसान पहुंचने का खतरा था।

पहले भी सामने आ चुके हैं मोबाइल में आग लगने के मामले
मोबाइल फोन में अचानक आग लगने या बैटरी फटने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। कई बार फोन इस्तेमाल करते समय तो कभी चार्जिंग के दौरान ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। ग्वालियर की इस घटना ने एक बार फिर मोबाइल फोन की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर तब, जब फोन रोजमर्रा की जिंदगी का इतना जरूरी हिस्सा बन चुका है कि लोग खाली समय में भी उससे दूर नहीं रह पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed