फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   saanp ka video child bathing snake with soap viral video on internet

सांप को साबुन लगाकर नहलाते बच्चे का वीडियो वायरल, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Wed, 09 Sep 2026 07:02 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 09 Sep 2026 07:02 PM IST
सार
Register For Event

सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक छोटा सांप को साबुन लगाकर नहला रहा है और सांप नहाने का आनंद ले रहा है। 

विज्ञापन
saanp ka video child bathing snake with soap viral video on internet
सांप को साबुन लगाकर नहलाते बच्चे का वीडियो वायरल - फोटो : एक्स

विस्तार

सोशल मीडिया पर अक्सर सांप के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कुछ बेहद खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक बच्चा जमीन पर बैठा है और उसके हाथ में सांप नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


सांप को नहला रहा है बच्चा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चे के पास ही पानी से भरी बाल्टी रखी हुई है और वह पानी और साबुन से सांप को नहला रहा है। बच्चे को सांप को नहलाता देखकर लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया पर किसी ने इसे बेहद खतरनाक बताया है, तो किसी ने मजेदार। अब यह चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। 
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है किएक छोटा बच्चा सांप के बिल्कुल करीब बैठा हुआ है, जैसे सांप उसका दोस्त है। बच्चे के बगल में बाल्टी रखी है, जिसमें पानी और झाग दिख रहा है। बच्चा हाथों से सांप को पकड़कर और उसे सहलाकर उस पर पानी डाल रहा है और उसे साफ करता नजर आ रहा है। सांप भी चुपचाप नहाने का आनंद ले रहा है। कुछ देर बाद वह बिना डरे सांप को हाथ से छूता भी है। वायरल वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क पर सब्जी बेचती दिखी बिना सिर वाली महिला, देखकर कांप जाएगी रूह, वीडियो की सच्चाई ने उड़ाए लोगों के होश


सांप के साथ इस तरह का व्यवहार करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि सांप अचानक हमला भी कर सकता है। इसलिए जहरीले जीव के साथ इस तरह की हरकत करना जानलेवा साबित हो सकती है। वायरल वीडियो पर जमकर लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
 

सड़क पर आराम फरमाती बाघिन को देख थम गई कार की रफ्तार, कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला नजारा


लोगों की प्रतिक्रियाएं 

एक शख्स ने लिखा है कि भाई पानी तू डाल रहा है और मुझे डर लग रहा है। एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि बच्चा सांप की सफाई कर रहा है। एक अन्य ने लिखा है कि सांप बच्चे खुद डर रहा है और बेचारा चुपचाप नहा रहा है। इस वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed