फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Train Story Raises Questions Over AC Coach Berths

वायरल होने के चक्कर में फर्स्ट एसी की कहानी गढ़ बैठी महिला, लोगों ने एक झटके में पकड़ लिया झूठ

Fri, 16 Oct 2026 11:20 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 16 Oct 2026 11:20 AM IST
सार
Register For Event

Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन में सीट को लेकर एक लड़की और लड़के के बीच हुए विवाद की कहानी वायरल हो रही है। दावा है कि लड़की के सीट मांगने पर लड़के ने उसे अपनी बर्थ पर जाने को कहा। इसके बाद लड़की ने उससे 3245 रुपये मांगे। 
 

विज्ञापन
Viral Train Story Raises Questions Over AC Coach Berths
लड़की ने सीट के बदले मांगे 3245 रुपये - फोटो : X @Neend_Ki_Rani

विस्तार

ट्रेन में सफर करते समय सीट को लेकर यात्रियों के बीच बहस होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन जब ऐसी ही किसी घटना की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल होती है तो लोग उसकी सच्चाई भी जानना चाहते हैं। इन दिनों एक्स पर एक ऐसी ही पोस्ट चर्चा में है। इसमें दावा किया गया है कि ट्रेन में एक लड़का लड़की की सीट पर आकर बैठ गया। लड़की ने जब उसे अपनी सीट खाली करने के लिए कहा तो उसने उल्टा उसे अपनी बर्थ पर जाकर सोने की सलाह दे दी। इसके बाद जो हुआ, उसे लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


दोस्त से मिलने गई थी लड़की, वापस लौटी तो सीट पर बैठा था लड़का
एक्स पर यूजर ने पोस्ट में बताया कि उसकी दोस्त अंकिता ट्रेन में सफर कर रही थी। रात करीब 10:20 बजे ट्रेन कानपुर स्टेशन पहुंची तो वह अपने एक दोस्त से मिलने के लिए पांच मिनट को अपनी सीट से नीचे उतरी। जब वह वापस आई तो उसकी सीट पर एक लड़का बैठा हुआ था। आरोप है कि लड़के ने उसका बैग भी हटा दिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने मांगे पैसे
पोस्ट के मुताबिक अंकिता ने लड़के से आराम से अपनी सीट खाली करने को कहा। लेकिन लड़के ने उसे अपनी मिडिल बर्थ पर जाकर सोने के लिए कह दिया। अंकिता ने अपनी सीट छोड़ने से मना कर दिया, लेकिन लड़का अपनी बात पर अड़ा रहा। इसके बाद अंकिता ने उससे सीट पर बैठने के बदले 3245 रुपये मांगे। दावा है कि लड़का 2000 रुपये देने को तैयार हो गया, लेकिन अंकिता ने पैसे लेने से मना कर दिया। इसके बाद लड़का गुस्से में वहां से चला गया।

बर्थ का जिक्र होते ही लोगों ने पकड़ ली गलती
इस कहानी पर लोगों को शक तब हुआ, जब पोस्ट में फर्स्ट एसी यानी 1एसी का जिक्र सामने आया। दरअसल, भारतीय रेलवे के फर्स्ट एसी कोच में मिडिल बर्थ नहीं होती। ऐसे में लोगों ने सवाल उठाया कि अगर टिकट 1 एसी का था तो लड़के ने मिडिल बर्थ पर जाने के लिए कैसे कह दिया? पोस्ट करने वाली यूजर ने तस्वीरें भी साझा कीं। इनमें एक तस्वीर में बैग रखा दिखाई देता है, जबकि दूसरी धुंधली तस्वीर में एक लड़का ऊपर की बर्थ से उतरता नजर आता है। हालांकि, इन तस्वीरों से पूरी घटना की पुष्टि नहीं होती।


बाद में दी सफाई, लेकिन लोगों को नहीं हुआ भरोसा
कमेंट में यूजर की ओर से सफाई दी गई कि 1 एसी गलती से लिख दिया गया था। उसके मुताबिक टिकट 2 एसी का था और मिडिल बर्थ कहने से उसका मतलब साइड लोअर बर्थ था। इसके बावजूद कई लोगों ने कहानी पर सवाल उठाए और इसे लोगों का ध्यान खींचने का तरीका बताया। पोस्ट को चार लाख से ज्यादा की रीच मिलने और दो हजार से अधिक कमेंट आने का दावा किया गया है। एक यूजर ने इसे फर्जी कहानी बताते हुए कहा कि अगली बार कोई असली घटना साझा करनी चाहिए। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि पोस्ट में जानबूझकर ऐसी गलती की गई ताकि लोग उसे सुधारने के लिए कमेंट करें और पोस्ट ज्यादा वायरल हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed