फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates SEBI Bank Jobs Cut US Tariff India import export Forex Gold Silver Crude Rates news

Biz Updates: जेपी मॉर्गन की इकाई पर सेबी का शिकंजा; ट्रंप टैरिफ के बावजूद भारत का अमेरिकी निर्यात बढ़ा

Thu, 20 Aug 2026 08:26 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 20 Aug 2026 08:26 AM IST
विज्ञापन
Business Updates SEBI Bank Jobs Cut US Tariff India import export Forex Gold Silver Crude Rates news
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
भारतीय शेयर बाजार नियामक- सेबी ने सेंसेक्स एक्सपायरी वाले दिन क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (सीएएस) में कथित हेरफेर को लेकर जेपी मॉर्गन से जुड़ी कॉप्थॉल मॉरीशस और मानसी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। 13 अगस्त को 3:20 से 3:30 बजे के बीच बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया। संस्थाओं से 3.68 करोड़ जब्त करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


ट्रंप टैरिफ के बावजूद भारत का अमेरिकी निर्यात बढ़ा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय सामान पर लगाए गए भारी शुल्क के बावजूद देश के कुल निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी लगभग स्थिर बनी है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई तक के 12 महीनों में भारत के कुल निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी करीब 20 फीसदी रही। एक समय ट्रंप प्रशासन ने भारतीय वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाकर 50 फीसदी तक कर दिया था। इस साल फरवरी में इसे घटाकर 18 प्रतिशत किया गया। फिलहाल, भारतीय वस्तुओं पर 10 प्रतिशत शुल्क लागू है। इसके बावजूद अमेरिकी बाजार भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण निर्यात बाजार बना हुआ है। अमेरिका अब भी भारतीय निर्यातकों के लिए सबसे आकर्षक बाजार है। आंकड़ों के अनुसार, भारत के कुल निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 2022-23 के 17.4 फीसदी से बढ़कर अब करीब 20 फीसदी हो गई है। हालांकि, निर्यातक अब एक ही बाजार पर निर्भरता का जोखिम कम करने को लेकर अधिक सतर्क हैं। व्यापारिक अनिश्चितता के बीच भारत ने पिछले एक साल में दूसरे बड़े बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर जोर दिया है। 
विज्ञापन


शीर्ष निजी बैंकों में एक साल में 10,000 से ज्यादा नौकरियां घटीं
भारत के बड़े निजी बैंकों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऑटोमेशन और डिजिटल तकनीक का असर अब रोजगार पर भी दिखने लगा है। देश के शीर्ष 10 निजी बैंकों के कर्मचारियों की कुल संख्या वित्त वर्ष 2025-26 में 10,114 घट गई। इन बैंकों का कुल कार्यबल मार्च 2026 तक 7,39,452 रह गया, जो दो साल पहले के 7,59,203 से करीब 2.6% कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किन बैंकों में कितने कर्मचारी घटे?
बैंकों के नाम कर्मचारियों की संख्या
आईसीआईसीआई बैंक 6,633
एचडीएफसी बैंक 3,346
एक्सिस बैंक 3,116
कोटक महिंद्रा बैंक 1,269
मध्यम आकार के इन बैंकों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी
फेडरल बैंक 1,570
इंडसइंड बैंक 1,491
यस बैंक 904
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 869
बंधन बैंक 365

 

पिछले वर्ष यूएएन में शामिल हुए 79% युवा
वित्त वर्ष 2025-2026 में बने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) में से 79 फीसदी 18 से 30 वर्ष की आयु वर्ग के हैं। कर्मचारी एवं कार्यबल समाधान कंपनी क्वेस कॉर्प की पल्स 2025-2026 रिपोर्ट से पता चलता है कि युवा भारत में संगठित रोजगार को गति दे रहे हैं। इससे देश के कार्यबल में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत मिलता है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025-2026 में 57000 से अधिक नए यूएएन बने। 21 से 25 वर्ष आयु वर्ग की हिस्सेदारी 35 प्रतिशत से अधिक रही। नए सदस्यों में करीब 59 प्रतिशत 18 से 25 वर्ष की आयु वर्ग के थे। यह अर्थव्यवस्था में युवाओं की भूमिका को दर्शाता है। 

क्या है यूएएन नंबर 
यूएएन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा नौकरी करने वाले हर व्यक्ति को दिया जाने वाला 12 अंकों का यूनिक और स्थायी नंबर है। यह प्रत्येक कर्मचारी को दिया जाता है, जो नौकरी के दौरान कभी नहीं बदलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed