फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CAG report 14 lakh income taxpayers availing Atal Pension they will now be removed from the scheme

सीएजी की रिपोर्ट में खुलासा: 14 लाख आयकर दाता भी ले  रहे अटल पेंशन, अब बाहर होंगे

Sat, 22 Aug 2026 08:52 AM IST
ज्योति भास्कर अजीत खरे, अमर उजाला, नई दिल्ली।
अजीत खरे, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 22 Aug 2026 08:52 AM IST
विज्ञापन
CAG report 14 lakh income taxpayers availing Atal Pension they will now be removed from the scheme
अटल पेंशन योजना बड़ी गड़बड़ी का खुलासा (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala

देशभर में चल रही अटल पेंशन योजना बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के अनुसार, इस योजना का लाभ लेने वालों में आयकर दाताओं के साथ ही दूसरी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


क्या 14 लाख लोग दोहरा लाभ ले रहे?
सीएजी ने सरकार से ऐसे लोगों को योजना से बाहर करने और इसके लिए सेबी और बीमा नियामक की तरह एक एकल पेंशन नियामक तंत्र बनाने को कहा है। सीएजी की रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना के लाभार्थियों में 14,14,947 आयकर दाता शामिल हैं, जबकि करीब 14 लाख ऐसे लोग भी हैं जो अन्य पेंशन या सामाजिक सुरक्षा योजना में शामिल होकर दोहरा लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन


दोहराव पर चिंता जताई
रिपोर्ट में अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लक्ष्य समूहों में ओवरलैप यानी दोहराव पर चिंता जताई गई है। अटल पेंशन योजना का 2 करोड़ सब्सक्राइबर का शुरुआती लक्ष्य 5 साल की देरी से पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखापरीक्षा में हुआ खुलासा
सिंतबर 2022 तक इस योजना के कुल पंजीकृत ग्राहकों की संख्या 4 करोड़ से अधिक हो गई थी। लेखापरीक्षा में पाया गया कि योजना शुरू होने के बाद ऐसे सब्सक्राइबर या ग्राहकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई जो या तो आयकरदाता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed