{"_id":"6a8915e32ca190a9b70af025","slug":"cag-report-14-lakh-income-taxpayers-availing-atal-pension-they-will-now-be-removed-from-the-scheme-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएजी की रिपोर्ट में खुलासा: 14 लाख आयकर दाता भी ले रहे अटल पेंशन, अब बाहर होंगे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सीएजी की रिपोर्ट में खुलासा: 14 लाख आयकर दाता भी ले रहे अटल पेंशन, अब बाहर होंगे
Sat, 22 Aug 2026 08:52 AM IST
ज्योति भास्कर
अजीत खरे, अमर उजाला, नई दिल्ली।
अजीत खरे, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 22 Aug 2026 08:52 AM IST
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना बड़ी गड़बड़ी का खुलासा (सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में चल रही अटल पेंशन योजना बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के अनुसार, इस योजना का लाभ लेने वालों में आयकर दाताओं के साथ ही दूसरी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
क्या 14 लाख लोग दोहरा लाभ ले रहे?
सीएजी ने सरकार से ऐसे लोगों को योजना से बाहर करने और इसके लिए सेबी और बीमा नियामक की तरह एक एकल पेंशन नियामक तंत्र बनाने को कहा है। सीएजी की रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना के लाभार्थियों में 14,14,947 आयकर दाता शामिल हैं, जबकि करीब 14 लाख ऐसे लोग भी हैं जो अन्य पेंशन या सामाजिक सुरक्षा योजना में शामिल होकर दोहरा लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
दोहराव पर चिंता जताई
रिपोर्ट में अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लक्ष्य समूहों में ओवरलैप यानी दोहराव पर चिंता जताई गई है। अटल पेंशन योजना का 2 करोड़ सब्सक्राइबर का शुरुआती लक्ष्य 5 साल की देरी से पूरा हुआ।
विज्ञापन
लेखापरीक्षा में हुआ खुलासा
सिंतबर 2022 तक इस योजना के कुल पंजीकृत ग्राहकों की संख्या 4 करोड़ से अधिक हो गई थी। लेखापरीक्षा में पाया गया कि योजना शुरू होने के बाद ऐसे सब्सक्राइबर या ग्राहकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई जो या तो आयकरदाता थे।