फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Global Trade Major upheaval Canada-US trade war to benefit India which sectors likely to gain know details

विश्व व्यापार में बड़ा भूचाल: कनाडा-अमेरिका में ट्रेड वॉर भारत को मिलेगा लाभ, किन क्षेत्रों को लाभ के आसार?

Sun, 23 Aug 2026 09:08 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, टोरंटो/नई दिल्ली/वाशिंगटन।
बिजनेस डेस्क, टोरंटो/नई दिल्ली/वाशिंगटन। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 23 Aug 2026 09:08 AM IST
विज्ञापन
Global Trade Major upheaval Canada-US trade war to benefit India which sectors likely to gain know details
अमेरिका कनाडा के बीच ट्रेड वॉर, भारत को होगा लाभ - फोटो : अमर उजाला प्रिंट-एआई

अमेरिका-कनाडा में व्यापार वार्ता बिना समझौता टूटने के बाद शनिवार से 20 अरब डॉलर के कनाडाई उत्पादों पर 50% अमेरिकी टैरिफ लागू हो गया है। इससे दोनों देशों में ट्रेड वॉर शुरू हो गया है और कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने अमेरिका को डॉलर के बदले डॉलर देने का एलान किया है।

विज्ञापन


कनाडा की जगह ले सकेंगे भारतीय उत्पाद
इस ट्रेड वॉर को अमेरिकी-कनाडाई मीडिया ने भारत के लिए मौका बताया है। भारत को इसका लाभ ट्रेड-डायवर्जन नीति के तहत मिल सकता है। वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा है कि अमेरिका जब भी किसी एक देश पर भारी टैरिफ लगाता है, तो अमेरिकी आयातक अक्सर वैकल्पिक आपूर्तिकर्ता तलाशते हैं, जिससे भारत जैसे प्रतिस्पर्धी देशों को कुछ लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन


बड़े भूचाल का सीधा व परोक्ष लाभ भारतीय उद्यमियों को
अमेरिकी बाजार में कनाडाई सामान की जगह भारतीय उत्पाद ले सकते हैं। इनमें ऑटो कंपोनेंट्स और आईटी सेक्टर प्रत्यक्ष लाभ में रहेंगे। विश्व व्यापार में आए इस बड़े भूचाल का सीधा व परोक्ष लाभ भारतीय अर्थव्यवस्था, निर्यातकों और आईटी सेक्टर को मिलने के पूरे आसार हैं। कनाडा के द ग्लोब एंड मेल ने कहा, जो सामान अमेरिका जाता था अब उसे सस्ते दामों पर भारत भेजने की अच्छी संभावनाएं हैं। कनाडा अब नए बाजार खोलेगा, जिसमें भारत प्रमुख होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका से टैरिफ के बावजूद लाभ
अमेरिकी टैरिफ-नीति से भारत भी अछूता नहीं है। 23 जुलाई को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ने सेक्शन 301 के तहत भारत पर अतिरिक्त 10% टैरिफ लगाया, जो प्रभावी है। हालांकि यह कई प्रतिस्पर्धी देशों से कम है। भारतीय निर्यात संगठन ने इसे भारत सरकार के कदमों को अमेरिकी मान्यता के रूप में देखा है।


जेनरिक दवाओं की मांग बढ़ेगी
अमेरिकी सरकार द्वारा कनाडा के ऑटो पार्ट्स, औद्योगिक सामग्री, सीमेंट और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर 50% टैरिफ थोपे जाने से ये सामान अमेरिका में काफी महंगे हो जाएंगे। ऐसे में अमेरिकी कंपनियां विकल्प के रूप में भारत की ओर रुख करेंगी। जेनेरिक दवाओं और टेक्सटाइल में तुरंत 10 से 15% उछाल आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed