फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's Forex Reserves Plunge for Second Consecutive Week, Hit USD 726 billion

फॉरेक्स रिजर्व: लगातार दूसरे हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, 726 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा

Fri, 16 Oct 2026 07:18 PM IST
कुमार विवेक पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 16 Oct 2026 07:18 PM IST
सार
Register For Event

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 9 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.578 अरब डॉलर घटकर 726.027 अरब डॉलर हो गया। यह लगातार दूसरी साप्ताहिक गिरावट है।

विज्ञापन
India's Forex Reserves Plunge for Second Consecutive Week, Hit USD 726 billion
फॉरेक्स रिजर्व - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि 9 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.578 अरब डॉलर घट गया। यह गिरावट आने के बाद देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 726.027 अरब डॉलर हो गया है। पिछले सप्ताह भी इसमें 12.952 अरब डॉलर की बड़ी कमी दर्ज की गई थी। उस समय यह 734.606 अरब डॉलर पर था।

विज्ञापन


विदेशी मुद्रा भंडार में यह लगातार दूसरी साप्ताहिक गिरावट है। 4 सितंबर को समाप्त सप्ताह में यह 785.706 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। यह वृद्धि प्रवासी भारतीयों से जमा के लिए एक विशेष रियायती अदला-बदली के हिस्से के रूप में हुई थी। इसके जरिये बैंकों ने लगभग 133 अरब डॉलर की रिकॉर्ड राशि जुटाई थी। हालांकि, तब से इसमें लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है।

विज्ञापन

इस बार कितनी हुई गिरावट?

आरबीआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 9 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह के लिए विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 7.142 अरब डॉलर कम हो गईं। यह विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक है। अब यह 597.605 अरब डॉलर पर आ गया है। डॉलर के संदर्भ में व्यक्त की गई विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में गैर-अमेरिकी इकाइयों जैसे यूरो, पाउंड और येन के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव शामिल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्ण भंडार और एसडीआर का क्या हाल रहा?

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य भी घट गया। इसमें 1.319 अरब डॉलर की कमी आई। अब यह 105.094 अरब डॉलर हो गया है। शीर्ष बैंक ने बताया कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 109 मिलियन डॉलर कम होकर 18.548 अरब डॉलर रह गए।

आईएमएफ के साथ भारत की स्थिति कैसी है?

आरबीआई ने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ भारत की आरक्षित स्थिति में भी गिरावट आई है। इसमें 10 मिलियन डॉलर की कमी दर्ज की गई। अब यह 4.78 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed