The Bonus Market Update: मामूली बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी, पश्चिम एशिया की चिंताएं बाजार पर हावी
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 77,541 और निफ्टी 24,252 पर रहा। मध्य पूर्व में जारी अनिश्चितताओं ने बाजार की तेजी को सीमित किया। पावर ग्रिड में 3 फीसदी की वृद्धि, जबकि ट्रेंट में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख दिखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुए। पश्चिम एशिया में बनी अनिश्चितताओं के कारण प्रमुख सूचकांकों की तेजी सीमित रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में क्या हुआ?
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 3.11 अंक बढ़कर 77,540.83 पर लगभग अपरिवर्तित रहा। दिन के कारोबार में यह 77,725.67 के उच्च और 77,445.86 के निम्न स्तर पर रहा। पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 20.15 अंक या 0.08 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 24,252 पर बंद हुआ।
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में उछाल ने निवेशकों को बड़े निवेश से रोका। कच्चे तेल की लगातार ऊंची कीमतें भी इसका एक कारण रहीं। एचएसटी वेल्थ के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिसिल्वन राधाकृष्णन ने कहा। निवेशक सप्ताहांत से पहले सतर्क रहे। अमेरिका और ईरान के बीच जारी गतिरोध से ऊर्जा बाजारों में भू-राजनीतिक जोखिम बना हुआ है। इससे भारत जैसी प्रमुख आयातक अर्थव्यवस्था के लिए तेल की कीमतें असहज स्तर पर हैं। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफएफआई) ने गुरुवार को 583.36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
बाजार को किन कारकों ने प्रभावित किया?
कच्चे तेल की ऊंची कीमतें बाजार पर दबाव का मुख्य कारण रहीं। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 93.84 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर रहा। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में वृद्धि ने भी अनिश्चितता बढ़ाई। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा। बढ़ती कच्चे तेल की कीमतें और लगातार मुद्रास्फीति का डर बाजार में चिंता का कारण बना हुआ है।
किन शेयरों में रही तेजी और गिरावट?
सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स प्रमुख लाभ में रहे। वहीं, ट्रेंट, मारुति, इंटरग्लोब एविएशन और एचसीएल टेक नुकसान में रहे। गुरुवार को सेंसेक्स 628.04 अंक या 0.82 फीसदी उछलकर 77,537.72 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी सात दिनों की गिरावट के बाद 153.55 अंक या 0.64 फीसदी बढ़कर 24,231.85 पर पहुंचा था।