{"_id":"6aba9771493e5466ea094ff0","slug":"dantewada-car-bullet-accident-assistant-secretary-death-bailadila-road-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में कार और बुलेट की भिड़ंत, सहायक सचिव की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में कार और बुलेट की भिड़ंत, सहायक सचिव की मौत, दूसरा घायल
Mon, 28 Sep 2026 10:06 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:06 PM IST
दंतेवाड़ा-बैलाडीला मार्ग पर कुम्हाररास के पास कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर में सहायक सचिव रमेश मरकाम की मौत हो गई। हादसे में उनके साथ बुलेट पर सवार सहायक सचिव वीरेन सेठिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दंतेवाड़ा-बैलाडीला मार्ग पर कुम्हाररास के पास सोमवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वेन्यू कार और बुलेट मोटरसाइकिल के बीच हुई इस जोरदार भिड़ंत में बुलेट सवार एक सहायक सचिव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार दूसरे सहायक सचिव गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना शाम लगभग 4 से 4:30 बजे के बीच हुई।
आमने-सामने की टक्कर में सहायक सचिव की मौत
बैलाडीला की ओर से दंतेवाड़ा आ रही वेन्यू कार ने दंतेवाड़ा से बैलाडीला की तरफ जा रही बुलेट मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धनीकारक निवासी बुलेट सवार सहायक सचिव रमेश मरकाम की घटनास्थल पर ही जान चली गई। वहीं हादसे में बुलेट पर सवार दूसरे सहायक सचिव वीरेन सेठिया के पैर में गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
हादसे के बाद सड़क पर बाधित हुआ यातायात
दुर्घटना के कारण दंतेवाड़ा-बैलाडीला मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले भीड़ को नियंत्रित किया। इसके बाद दुर्घटना के कारण सड़क पर बाधित यातायात को व्यवस्थित कर आवागमन सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल भेजा, शव भी पहुंचाया गया
पुलिस ने हादसे में गंभीर रूप से घायल सहायक सचिव वीरेन सेठिया को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं मृतक सहायक सचिव रमेश मरकाम के शव को भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पंचनामा की प्रक्रिया के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही है और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।