फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deepak Baij allegation on central govt for Mahadev Betting App

महादेव बेटिंग एप के मालिक शुभम को कब लायेगी केंद्र सरकार?: सौरभ-रवि की गिरफ्तारी के बाद दीपक बैज ने पूछे सवाल

Wed, 04 Nov 2026 09:14 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 04 Nov 2026 09:14 PM IST
सार
Register For Event

महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को प्रत्यार्पित करके रायपुर लाया गया। इस मामले में अभी तक सिर्फ सौरभ चंद्राकर को ही रायपुर लाया गया है। जबकि सौरभ के पार्टनर शुभम सोनी अभी भी पकड़ से बाहर है, उसे कब पकड़ा जायेगा? शुभम सोनी ने विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान एक वीडियो में यह दावा किया था कि महादेव सट्टा एप का वह मालिक है।

विज्ञापन
Deepak Baij allegation on central govt for Mahadev Betting App
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते पीसीसी चीफ दीपक बैज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को प्रत्यार्पित करके रायपुर लाया गया। इस मामले में अभी तक सिर्फ सौरभ चंद्राकर को ही रायपुर लाया गया है। जबकि सौरभ के पार्टनर शुभम सोनी अभी भी पकड़ से बाहर है, उसे कब पकड़ा जायेगा? शुभम सोनी ने विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान एक वीडियो में यह दावा किया था कि महादेव सट्टा एप का वह मालिक है। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल उसके लिए काम करते हैं। ये बातें छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। 
विज्ञापन



विज्ञापन



उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एप के मालिक को लेकर शुभम सोनी के दावे वाले वीडियो को बीजपी ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करके जारी किया था। मतलब भाजपा भी शुभम सोनी के दावे से सहमत थी। शुभम के इसी दावे के आधार पर भाजपा ने कांग्रेस सरकार और हमारे तत्कालीन मुख्यमंत्री के ऊपर आरोप भी लगाया था। कांग्रेस का सवाल है शुभम को कब पकड़कर लाया जायेगा? उसके झूठे दावे के आधार पर पूरे विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस की तत्कालीन सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर राजनैतिक लाभ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने कहा कि महादेव सट्टा एप के सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया जाना संभव हो सका तो उसके पीछे कांग्रेस की भूपेश सरकार के ठोस प्रयास है। महादेव सट्टा एप के खिलाफ पहली एफआईआर से लेकर 72 एफआईआर तक दर्ज करने की ठोस कार्यवाहियां कांग्रेस की सरकार ने किया था। 500 से अधिक जप्तियां और गिरफ्तारियां भी कांग्रेस की सरकार ने ही किया था। सौरभ चंद्राकर को तो लाया गया है लेकिन रवि उप्पल, शुभम सोनी को कब लाया जायेगा? महादेव सट्टा एप को गूगल प्ले पर से कांग्रेस की भूपेश सरकार के अनुरोध पर ही हटाया गया था। कांग्रेस की सरकार के समय ही रायपुर पुलिस की अर्जी पर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ था। गेमिंग एप के खिलाफ सख्त कानून भी कांग्रेस की भूपेश सरकार ने ही बनाया था। इसके पहले तो गेमिंग सट्टा एप के खिलाफ भारत में कोई कानून ही नहीं था।


बैज ने उठाये गंभीर सवाल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महादेव सट्टा एप को लेकर भाजपा ने विधानसभा चुनाव के पहले खूब प्रोपेगंडा किया लेकिन डबल इंजन की सरकार के बाद भी पिछले तीन साल से महादेव सट्टा एप क्यों बंद नहीं हुआ? आज भी महादेव सट्टा एप के विज्ञापन सोशल मीडिया साइट्स पर उपलब्ध है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दिसंबर 2025 में महादेव एप मामले में तीन बड़े नाम सामने आए थे-प्रधानमंत्री के करीबी और पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी हीरेन जोशी, 23वें वित्त आयोग के सदस्य हितेश जैन और प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत शहगल इन सबने महादेव सट्टा एप को संरक्षण दिया था, इसके प्रमाण सामने आये है। किसके कहने पर इन लोगों ने महादेव सट्टा एप को संरक्षण दिया? इस मामले में भाजपा आर्थिक सेल के पूर्व संयोजक विकास गर्ग की सक्रिय भूमिका और भागीदारी भी जगजाहिर है।



किसके संरक्षण में चल रहा महादेव एप?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऑनलाइन गेमिंग एप केंद्रीय सूचना प्रसारण विभाग से नियंत्रित होती है लेकिन महादेव सट्टा कांड के तार पीएमओ से लेकर लॉ कमीशन और प्रसार भारती तक के बड़े अधिकारियों पर आरोप लगे। पीएमओ के अधिकार और प्रधानमंत्री मोदी के करीबी हिरेन जोशी, हितेश जैन और प्रसार भारती के नवनीत शहगल जैसे लोगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, बेहद स्पष्ट है कि सत्ता के संरक्षण के बिना यह संभव नहीं है। प्रदेश में तीन साल से डबल इंजन की सरकार है। भाजपा बताये राज्य में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद महादेव एप पर कितनी कार्यवाही की गयी? आज भी महादेव एप धड़ल्ले से किसके संरक्षण में चल रहा है?


इन ऑनलाइन सट्टा पैनलों पर कब होगी कार्रवाई?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में महादेव सिंडिकेट में कई ऑनलाइन सट्टा पैनल सक्रिय है। इनमें रेड्डी अन्ना, रेड्डी क्लब,  FBBET77, CBFTE ऑनलाइन बुक, बेटभाई बुक, फेयर प्ले, सुपर विन, विन बज, जन्नत बुक, महाकाल बुक, राजवीर ऑनलाइन बुक, लोटस 365, लेजर बुक, कोहनूर बुक, अलीबाबा बुक, खेलोयार, एसडी बुक, लॉयन बुक, स्काई एक्सचेंज और डायमंड एक्स डॉट कॉम जैसे दर्जनों नए-नए सट्टा एप खुलेआम चल रहे है इस सरकार में। सरकार बताएं कि इस धंधे को सरकारी संरक्षण और जीएसटी की आड़ में लीगल लाइसेंस क्यों दे दिया गया? पीएमओ के अधिकारी हीरेन जोशी को कौन बचा रहा है? हीरेन जोशी को बचाने के लिए ही जांच की दिशा भटकाई जा रही है आज इस पूरे नेटवर्क को सरकारी संरक्षण दिया जा रहा है। असल गुनहगारों की प्रशासनिक कवच मिल गया है। जब सोशल मीडिया पर महादेव और अन्य सट्टा-गेमिंग ऐप्स के विज्ञापन खुलेआम चल रहे हैं, तो केंद्र का आईटी विभाग और राज्य का गृह-वित्त विभाग इस पर पूरी तरह मौन और असहाय क्यों है? 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed