फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   india President Droupadi Murmu will Chhattisgarh visit; strategy finalized regarding preparations

सीजी: छत्तीसगढ़ आयेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लोकभवन रायपुर में प्रवास की तैयारियों को लेकर बनी ये रणनीति

Tue, 13 Oct 2026 08:00 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 13 Oct 2026 08:00 AM IST
सार
Register For Event

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ आयेंगी। वो 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आयेंगी। इस संबंध में तैयारियों को लेकर लोकभवन रायपुर में जरूरी बैठक बुलाई गई। राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान लोकभवन में की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। 

विज्ञापन
india President Droupadi Murmu will Chhattisgarh visit; strategy finalized regarding preparations
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ आयेंगी। वो 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आयेंगी। इस संबंध में तैयारियों को लेकर लोकभवन रायपुर में जरूरी बैठक बुलाई गई। राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान लोकभवन में की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


बैठक में लोकभवन परिसर में बैठक व्यवस्था, पार्किंग, बिजली और इंटरनेट की उपलब्धता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर मंथन हुआ। इसके साथ ही चिकित्सा सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों और प्रोटोकॉल के तहत वाहनों की व्यवस्था समय पर तय करने के निर्देश दिए गए, ताकि राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से हो सकें।
विज्ञापन

       
इस बैठक में जनसंपर्क विभाग के संचालक आशीष कुमार टिकरिहा, रायपुर के पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम रायपुर, सामान्य प्रशासन विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed