फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   JCCJ unique protest in Raipur CG; Amit Jogi taunts on pm and Chief Election Commissioner

पीएम का मुखौटा लगाकर 'ज्ञानू-जानू विवाह': जेसीसीजे का रायपुर में अनोखा विरोध प्रदर्शन, अमित जोगी ने कसा तंज

Sat, 10 Oct 2026 07:25 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 10 Oct 2026 07:25 PM IST
सार
Register For Event

जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जब से ज्ञानू और जानू का प्यार हुआ है, लोकतंत्र बीमार हो गया है। पिछले दस साल से देश में वोट चोरी होती रही। देश में सिक्रेट लव अफेयर चल रही थी, जिसका आज हमने रायपुर की सड़क में बारात निकाली।

विज्ञापन
JCCJ unique protest in Raipur CG; Amit Jogi taunts on pm and Chief Election Commissioner
पीएम का मुखौटा लगाकर विरोध करते जेसीसीजे के पदाधिकारी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने आज 10 अक्तूबर को राजधानी रायपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुभाष स्टेडियम से शास्त्री चौक स्थित मुख्य निर्वाचन कार्यालय तक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने पीएम और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर 'ज्ञानू और जानू की बारात' निकाली। बैंड-बाजे और विवाह की प्रतीकात्मक रस्मों के माध्यम से केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर तंज कसा। आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

विज्ञापन





विरोध रैली जब मोतीबाग के पास पहुंची, तब पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने वहीं सड़क पर प्रतीकात्मक रूप से ‘ज्ञानू और जानू का विवाह’ कराया। इस अनोखे प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली विरोध जताया। 
विज्ञापन








जोगी ने किया व्यंग्य
इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जब से ज्ञानू और जानू का प्यार हुआ है, लोकतंत्र बीमार हो गया है। पिछले दस साल से देश में वोट चोरी होती रही। देश में सिक्रेट लव अफेयर चल रही थी, जिसका आज हमने रायपुर की सड़क में बारात निकाली। एक तरफ रायपुर में बारात निकल रही है। दूसरी तरफ देश में लोकतंत्र का जनाजा निकल रहा है। जनता का वोट लोकतंत्र की आत्मा है, उसके साथ खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा । 
विज्ञापन
विज्ञापन






'जनता के विश्वास पर गहरी चोट'
उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र संविधान और जनता के विश्वास पर टिका हुआ है। इस लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आम नागरिक का वोट है। गरीब, किसान, मजदूर, युवा और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को संविधान ने मतदान के माध्यम से अपनी सरकार चुनने का अधिकार दिया है। यदि इसी अधिकार की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगें, तो लोकतंत्र के प्रति जनता के विश्वास को गहरी चोट पहुंचती है।



कथित वोट चोरी को लेकर गंभीर आरोप
जोगी ने कहा कि देश में मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों और कथित वोट चोरी को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। इन आरोपों का तथ्यों के आधार पर पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षण होना चाहिए। निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता लोकतंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।








ये रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ नेता संजीव अग्रवाल, अधिवक्ता भगवानू नायक , प्रदेश संगठन महामंत्री निलेश चौहान, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोषी रात्रे, ज़हीर ख़ान, युवा प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय, माखन ताम्रकार,जितेन्द्र बंजारे, नवीन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed