फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Second Paper Also Leaked Verbatim in Five Districts Teachers Association Demands High Level Inquiry in Kabirdh

Kabirdham: पांच जिलों में दूसरा पेपर भी निकला हुबहू, टीचर्स एसोसिएशन ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Thu, 02 Apr 2026 08:25 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 08:25 PM IST
सार
Register For Event

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम, दुर्ग, बालोद, धमतरी व बलरामपुर जिले में आज गुरुवार दो अप्रैल को आयोजित कक्षा छठवीं के संस्कृत एवं सातवीं के अंग्रेजी विषय के वार्षिक परीक्षा के प्रश्न-पत्रों का मिलान करने पर फिर से हुबहू प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
Second Paper Also Leaked Verbatim in Five Districts Teachers Association Demands High Level Inquiry in Kabirdh
टीचर्स एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है।

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम, दुर्ग, बालोद, धमतरी व बलरामपुर जिले में आज गुरुवार दो अप्रैल को आयोजित कक्षा छठवीं के संस्कृत एवं सातवीं के अंग्रेजी विषय के वार्षिक परीक्षा के प्रश्न-पत्रों का मिलान करने पर फिर से हुबहू प्राप्त हुआ है। छग टीचर्स एसोसिएशन ने प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग प्रश्न-पत्र मुद्रण कराने के निर्देश का अवहेलना करने का पटाक्षेप हेतु उच्चस्तरीय जांच की मांग दोहराया है।

विज्ञापन


एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान को दृष्टिगत रखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर ने प्रदेश के प्रत्येक जिला शिक्षा अधिकारी को कक्षा पहली से चौंथी, छठवीं व सातवीं का परीक्षा प्रश्न-पत्र जिला स्तर पर प्रश्न-पत्र निर्माण समिति, मॉडरेशन समिति व संचालन समिति का गठन कर मुद्रण कराने का निर्देश दिया था, लेकिन कई जिला शिक्षा अधिकारियों ने इसकी अवहेलना करते हुए अपने जिले के लिए अलग प्रश्न-पत्र निकालने के बजाय दूसरे जिले के प्रश्न-पत्र को ही प्रिंट करा लिया। इसी कारण विगत 30 मार्च को आयोजित चौंथी, छठवीं व सातवीं का प्रश्न-पत्र हुबहू निकला। अब आज गुरुवार को दो अप्रैल को आयोजित कक्षा छठवीं के संस्कृत एवं सातवीं के अंग्रेजी का मिलान करने पर फिर से हुबहू प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed