फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Action Taken Against 10 Employees Absent from Census Training Show-Cause Notices Issued in Kabirdham

कबीरधाम: जनगणना प्रशिक्षण से गायब 10 कर्मचारियों पर गिरी गाज, कारण बताओ नोटिस जारी

Fri, 17 Apr 2026 08:10 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 08:10 PM IST
सार
Register For Event

जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच कबीरधाम जिले में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Action Taken Against 10 Employees Absent from Census Training Show-Cause Notices Issued in Kabirdham
फोटो

विस्तार

जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच कबीरधाम जिले में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। प्रथम चरण के प्रशिक्षण के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले 10 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है।कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर प्रशिक्षण प्रक्रिया को गंभीरता से लागू किया जा रहा है। इसी कड़ी में अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ संबंधित तहसीलदारों व चार्ज अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है।जारी आदेश के अनुसार कवर्धा तहसील के सुदर्शन चंद्रवंशी, मनीषा ठाकुर, मंजू चंद्रवंशी, नीलम तिवारी, अमित साहू, पदमा ठाकुर और सुधा यादव, जबकि सहसपुर लोहारा तहसील के बुधसिंह मेरावी, दानेश्वरी उईके और दुर्गेश नंदन साहू को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना पूर्व सूचना प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहना जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही है। यह कृत्य जनगणना अधिनियम 1948 के प्रावधानों का उल्लंघन है और दंडनीय श्रेणी में आता है।सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे नोटिस प्राप्ति के दो दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करें। तय समय में जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

विज्ञापन

फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed