फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Kabirdham police arrested two trainers who made fake liquor

Kabirdham News: नकली शराब बनाने की देते थे ट्रेनिंग, दो गिरफ्तार

Sun, 30 Nov 2025 09:04 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 30 Nov 2025 09:04 PM IST
सार
Register For Event

कबीरधाम पुलिस ने पोंडी में पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री मामले में दो सप्लायर को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया। अब तक छह आरोपी पकड़े गए हैं। जांच में सामने आया कि गिरोह को स्पिरिट, नकली ढक्कन और पैकिंग सामग्री झारखंड से भेजी जाती थी और वहीं से ट्रेनिंग भी दी गई थी।

विज्ञापन
Kabirdham police arrested two trainers who made fake liquor
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम पुलिस ने बीते 27 नवंबर गुरुवार को ग्राम पोंडी में अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा किया था। इस मामले में आज नकली शराब बनाने की ट्रेनिंग देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है। अब तक छह आरोपी पकड़े गए हैं।

विज्ञापन


इसमें ग्राम पंचायत पोंडी के पूर्व सरपंच पति नंद कुमार कुर्रे पिता फागू राम और इसी गांव के पूर्व उपसरपंच इदरीश खान उर्फ पिंटू पिता नियाज अहमद शामिल हैं। बोड़ला एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि लगातार निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और नेटवर्क मैपिंग के आधार पर कबीरधाम पुलिस की विशेष टीम जमशेदपुर पहुंची, जहां दबिश देकर गिरोह से जुड़े दो बड़े सप्लायर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


इनमें राकेश कोहली पिता स्व. नविंदर कोहली, उम्र 39, निवासी न्यू सीताराम डेरा 67 ए थाना सीताराम डेरा, जमशेदपुर जिला पूर्वी सिंहभूम झारखंड और मोहन प्रसाद गुप्ता पिता स्व. बैजनाथ साव, उम्र 67, निवासी हरहरगुट्टू जगदीशपुर रोड, जमशेदपुर थाना बागबेड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम झारखंड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया नेटवर्क
पुलिस की पूछताछ में आरोपी मोहन गुप्ता ने बताया कि वह फर्नीचर पॉलिश का व्यवसाय करता था और इसी बहाने कलकत्ता के होलसेल केमिकल डीलरों से बड़ी मात्रा में स्पिरिट मंगवाता था। यह स्पिरिट वह झारखंड के अवैध शराब नेटवर्क को सप्लाई करता था। इसी दौरान राकेश कोहली के माध्यम से वह पोंडी क्षेत्र में पकड़े गए आरोपी नंद कुमार और साजिद के गिरोह को भी लंबे समय से स्पिरिट भेज रहा था।


आरोपी राकेश कोहली ने स्वीकार किया कि वह झारखंड में लंबे समय से विभिन्न ब्रांड की नकली इंग्लिश शराब तैयार कर नेटवर्क चला रहा था। साजिद के जमशेदपुर निवासी होने के कारण दोनों का संपर्क पहले से था। इसी पहचान के आधार पर राकेश कोहली पोंडी के गिरोह से जुड़ गया। वह नकली शराब बनाने की सामग्री मोहन गुप्ता के माध्यम से बस द्वारा भेजकर पोंडी पहुंचा और गिरोह को ट्रेनिंग देकर गया। इसके अलावा वह नकली ढक्कन, स्टिकर और पैकिंग सामग्री भी नियमित रूप से भेजता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed