{"_id":"6ad701b0d9b9a3feeb0b6903","slug":"kanker-crime-news-molestration-with-14-year-old-girl-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर: इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा, फिर लूट ली 14 साल की लड़की की इज्जत, झोलाछाप वैद्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर: इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा, फिर लूट ली 14 साल की लड़की की इज्जत, झोलाछाप वैद्य गिरफ्तार
Tue, 20 Oct 2026 11:22 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:22 AM IST
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में इलाज के बहाने 14 वर्षीय नाबालिग के साथ यौन शोषण करने वाले झाड़फूंक करने वाले झोलाछाप वैद्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ताड़ोकी थाना क्षेत्र के आमागांव निवासी 44 वर्षीय आरोपी रमेश कुमार पिस्दा ने इलाज का झांसा देकर किशोरी को नशीली दवा दी और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar ujala digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में इलाज के बहाने 14 वर्षीय नाबालिग के साथ यौन शोषण करने वाले झाड़फूंक करने वाले झोलाछाप वैद्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ताड़ोकी थाना क्षेत्र के आमागांव निवासी 44 वर्षीय आरोपी रमेश कुमार पिस्दा ने इलाज का झांसा देकर किशोरी को नशीली दवा दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पांच महीने की गर्भवती होने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
इलाज का झांसा देकर दिया ताबीज
पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल को 14 साल की नाबालिग की तबीयत खराब होने पर उसके परिजन उसे इलाज के लिए आमागांव के झोलाछाप वैद्य रमेश कुमार पिस्दा के पास ले गए थे। आरोपी ने जांच करने का बहाना बनाकर परिजनों को बताया कि बच्ची की बच्चेदानी में गंभीर परेशानी है। उसने झांसा दिया कि यदि समय पर इलाज नहीं कराया गया तो भविष्य में बड़ी समस्या हो सकती है। इसके बाद उसने किशोरी को पहनने के लिए एक ताबीज दिया। फिर 25 मई 2026 को जब बच्ची के पिता ने काम की वजह से उसे अपने भाई के साथ आरोपी के पास भेजा, तो आरोपी ने चाचा को बाहर बैठा दिया और बच्ची को पूजा घर में ले गया।
विज्ञापन
अस्पताल में गर्भवती होने का खुलासा
इसके बाद भी आरोपी इलाज के नाम पर किशोरी को लगातार अपने पास बुलाता रहा और परिजनों को उससे दूर रखता था। इस दौरान वह बच्ची को नशीली दवा देकर बेहोश कर देता था और उसका यौन शोषण करता था। 17 अक्तूबर 2026 को जब बच्ची की तबीयत दोबारा बिगड़ी, तो परिजन उसे इलाज के लिए अंतागढ़ अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने चिकित्सीय जांच की तो किशोरी के पांच महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इस बात से हैरान परिजनों ने जब बच्ची से पूछताछ की, तो उसने आरोपी वैद्य की करतूत के बारे में पूरी सच्चाई बताई।
विज्ञापन
पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
बेटी के साथ हुई इस घटना का पता चलते ही पिता ने ताड़ोकी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी रमेश कुमार पिस्दा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।