{"_id":"6a86baec5430ab37980e1340","slug":"in-pali-korba-45-year-old-gend-lal-drowned-in-kharun-river-after-slipping-his-body-was-found-500-meters-korba-news-c-1-1-noi1487-4630956-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: गुड़ाखू करने नदी किनारे गया ग्रामीण तेज बहाव में बहा, 24 घंटे बाद मिला शव, भंवर में फंसने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: गुड़ाखू करने नदी किनारे गया ग्रामीण तेज बहाव में बहा, 24 घंटे बाद मिला शव, भंवर में फंसने की आशंका
Thu, 20 Aug 2026 03:00 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 03:00 PM IST
जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खारुन नदी के तेज बहाव में 45 वर्षीय ग्रामीण बह गया। करीब 24 घंटे बाद ग्रामीण का शव घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर नदी किनारे झाड़ियों में फंसा मिला।
विज्ञापन
खारुन नदी में बहा ग्रामीण का दूसरे दिन मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले में पिछले सात दिनों से हो रही लगातार बारिश हो रही है। इससे सभी नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी है। इस बीच पाली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खारुन नदी में एक ग्रामीण के बह जाने से हड़कंप मच गया। एक दिन बाद ग्रामीण का शव मिला।
जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार की बताई जा रही है। मृतक की पहचान गेंदलाल (45 वर्ष), निवासी ग्राम बिजराभवनारा, बतरा पंचायत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गेंदलाल सुबह नदी किनारे गुड़ाखू मंजन करने के लिए गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में नदी में बह गया।
घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस और नगर सेना की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन नदी में पानी का तेज बहाव और भंवर के कारण काफी मशक्कत के बाद भी ग्रामीण का पता नहीं चल सका। देर शाम तक तलाश जारी रही, लेकिन असफल रहने पर टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह परिजन और ग्रामीण फिर से घटनास्थल पर पहुंचे और तलाश शुरू की। इस दौरान घटना स्थल से करीब 500 मीटर आगे नदी किनारे झाड़ियों में गेंदलाल का शव फंसा हुआ मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तुरंत पाली पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और आगे की जांच शुरू की।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी में पानी का बहाव बहुत तेज था और अंदेशा है कि मृतक भंवर में फंस गया था। भंवर के कारण रेस्क्यू टीम को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि नदी के दोनों तरफ मृतक का आना-जाना था। नदी के ऊपर डैम बना हुआ है और नीचे से आवाजाही के लिए रास्ता है, लेकिन लगातार बारिश के कारण पानी अधिक होने से वहां जलभराव हो गया है। परिजनों के अनुसार मृतक को तैरना आता था, लेकिन पानी ज्यादा होने और भंवर में फंसने से वह बाहर नहीं निकल पाया और हादसे का शिकार हो गया।