फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Imran Khan Hospital Transfer Adiala Jail Shifa International Hospital Updates in hindi

पाकिस्तान: पूर्व पीएम इमरान खान को अस्पताल ट्रांसफर की तैयारी लगभग पूरी; बहन अलीमा भी पहुंचीं अदियाला जेल

Thu, 20 Aug 2026 11:01 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 20 Aug 2026 11:01 PM IST
सार
Register For Event

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को अदियाला जेल से शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाने की तैयारियां पूरी होने की खबर है। इस बीच पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन
Pakistan Imran Khan Hospital Transfer Adiala Jail Shifa International Hospital Updates in hindi
Pakistan: इमरान खान को शिफा में ट्रांसफर की तैयारी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ संस्थापक इमरान खान को अदियाला जेल से शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाने की तैयारियां पूरी होने की खबर है। पाकिस्तानी मीडिया एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इमरान खान फिलहाल अदियाला जेल में हैं। सूत्रों के अनुसार, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल स्थानांतरित किए जाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में 35 साल बाद राष्ट्रपति चुनाव: मिर्जा फखरुल ने ओली अहमद को हराया, कब लेंगे शपथ?

विज्ञापन

शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में क्या हो रहा है?

इमरान खान के संभावित ट्रांसफर के मद्देनजर इस्लामाबाद पुलिस के महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शिफा इंटरनेशनल अस्पताल पहुंचे। वहां वरिष्ठ अधिकारियों ने आईजी इस्लामाबाद को सुरक्षा इंतजामों के बारे में जानकारी दी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत अस्पताल के बाहर खड़े वाहनों को भी लिफ्टर की मदद से हटाया जा रहा है, ताकि सुरक्षा और आवाजाही से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुचारु किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान खान की बहन अलीमा खान कहां पहुंचीं?

इमरान खान की बहन अलीमा खान अदियाला जेल पहुंचीं। उनके चचेरे भाई कासिम खान भी वहां मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, अलीमा खान को जेल के प्रवेश द्वार पर पुलिस ने रोक दिया। इमरान खान के अस्पताल ट्रांसफर को लेकर जेल के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

क्या अस्पताल के एक हिस्से को सब-जेल बनाया जाएगा?

रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान को अस्पताल ले जाने की स्थिति में शिफा इंटरनेशनल अस्पताल के एक हिस्से को सब-जेल घोषित किए जाने की संभावना है। इससे अस्पताल में इलाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी और इमरान खान की हिरासत भी जारी रह सकेगी। इमरान खान को अस्पताल ले जाने की संभावित प्रक्रिया को लेकर पाकिस्तान की संघीय पुलिस को पहले ही अलर्ट पर रखा गया था। रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते हुए इमरान खान के अस्पताल ट्रांसफर को लेकर विचार-विमर्श किया था।

यह भी पढ़ें- Syria: सीरिया को लेकर इस्राइल और तुर्किये में ठनी, इस्राइली रक्षा मंत्री ने एर्दोआन को दे दी धमकी

सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को लेकर क्या आदेश दिया था?

गौरतलब है कि दो दिन पहले पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को इलाज के लिए शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था। इमरान खान फिलहाल अदियाला जेल में बंद हैं। अदालत के आदेश के बाद उनके अस्पताल ट्रांसफर को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज की गई हैं। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार अस्पताल पहुंचने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, लेकिन ट्रांसफर की प्रक्रिया और उसके समय को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed