फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh District Hospital to be rejuvenated, new 300-bed building to provide modern medical facilities

Raigarh News: रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प, 300 बेड के नए भवन में मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं

Tue, 25 Aug 2026 01:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अमन कोशले Updated Tue, 25 Aug 2026 01:56 PM IST
सार
Register For Event

रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल जिला अस्पताल के जर्जर भवन के स्थान पर 100 करोड़ रुपये की लागत से 300 बेड का नया अत्याधुनिक अस्पताल भवन बनेगा। राज्य सरकार ने अस्पताल प्रबंधन के नक्शे को अंतिम मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Raigarh District Hospital to be rejuvenated, new 300-bed building to provide modern medical facilities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल जिला अस्पताल के जर्जर भवन के स्थान पर 100 करोड़ रुपये की लागत से 300 बेड का नया अत्याधुनिक अस्पताल भवन बनेगा। राज्य सरकार ने अस्पताल प्रबंधन के नक्शे को अंतिम मंजूरी दे दी है। चिकित्सालय के आधुनिकीकरण और कायाकल्प की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। नए परिसर के निर्माण से जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


अस्पताल का पुराना भवन काफी समय से जर्जर स्थिति में था। कम जगह और सीमित सुविधाओं के कारण लंबे समय से नया भवन बनाने की मांग उठ रही थी। सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल ने बताया कि शासन से नक्शा मंजूर होकर आ गया है। बारिश का मौसम समाप्त होते ही 300 बेड वाले नए भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा। बहुमंजिला इमारत में ओपीडी से लेकर गंभीर बीमारियों के इलाज तक की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी। इसमें विशेष रूप से स्त्री रोग विभाग और शिशु रोग विभाग को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। इसके अलावा गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के त्वरित इलाज के लिए एक अत्याधुनिक बर्न यूनिट भी बनेगी।
विज्ञापन


नए भवन के बेसमेंट में अत्याधुनिक जांच केंद्र और पार्किंग की व्यवस्था होगी। यहां सीटी स्कैन, एमआरआई, रेडियो वर्जन डिजिटल एक्सरे, एक्सरे विभाग, रेडियोलॉजिस्ट कक्ष, अल्ट्रासोनोग्राफी कक्ष और स्टोर रूम का निर्माण होगा। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी रहेगा। भूतल पर मरीजों की सहूलियत के लिए ओपीडी प्रवेश द्वार, आपातकालीन कक्ष, मदर एंड चाइल्ड वार्ड, एनएनसी वार्ड, पीएनसी वार्ड और एचडीयू की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमारत की पहली मंजिल पर नवजात शिशुओं और माताओं की गहन देखभाल के लिए एसएनसीयू, एनआईसीयू, मातृ एवं नवजात शिशु वार्ड, ओटी कॉम्प्लेक्स, आईसीयू, डे-केयर, ओपीडी, सीएसडी और सेवा क्षेत्र बनेगा। दूसरी मंजिल पर सामान्य पुरुष वार्ड, सामान्य महिला वार्ड, निजी वार्ड, बर्न वार्ड, डीईसी, एनआरसी वार्ड, जनरल वार्ड, प्रशिक्षण कक्ष और ब्लड बैंक बनाए जाएंगे। तीसरी मंजिल पर पैथोलॉजी, कौशल प्रयोगशाला, प्रशासनिक कक्ष, भंडार क्षेत्र, कैदी वार्ड और प्रतीक्षालय सहित महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed