फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Thieves stole Rs 10 lakh and a bottle of expensive scotch from a contractor's house in Raigarh

दो दिन बंद रहा मकान, चोर ने तोड़ा ताला: रायगढ़ में ठेकेदार के घर से 10 लाख रुपये और महंगी स्कॉच की बोतल पार

Tue, 25 Aug 2026 07:41 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अमन कोशले Updated Tue, 25 Aug 2026 07:41 PM IST
सार
Register For Event

वृंदावन कॉलोनी में एक ठेकेदार के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने अलमारी में रखे 10 लाख रुपये नकद पार कर दिए। चोर घर में रखी महंगी स्कॉच शराब की बोतल भी चुरा ले गया, जो गृहस्वामी को उनके एक मित्र ने उपहार में दी थी।

विज्ञापन
Thieves stole Rs 10 lakh and a bottle of expensive scotch from a contractor's house in Raigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले के ढिमरापुर की वृंदावन कॉलोनी में एक ठेकेदार के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने अलमारी में रखे 10 लाख रुपये नकद पार कर दिए। चोर घर में रखी महंगी स्कॉच शराब की बोतल भी चुरा ले गया, जो गृहस्वामी को उनके एक मित्र ने उपहार में दी थी।
विज्ञापन


एनटीपीसी लारा संयंत्र में ठेकेदारी का काम करने वाले आनंद कुमार सिंघानिया रविवार को अपनी पत्नी के झारसुगुड़ा गए थे। वे दो दिन तक वहीं रुके रहे। इसी दौरान घर की देखभाल करने वाला कर्मचारी भी बाहर गया हुआ था। मंगलवार सुबह जब घर का रसोइया वहां पहुंचा, तो उसने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। उसने तुरंत फोन करके मकान मालिक आनंद कुमार को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के तुरंत बाद आनंद कुमार घर पहुंचे। उन्होंने पाया कि कमरों का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 10 लाख रुपये नकद और दोस्त की दी हुई महंगी स्कॉच शराब की बोतल चुरा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में दिखा नकाबपोश संदिग्ध
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पड़ोसियों व आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए, जिसमें चेहरे पर नकाब पहने संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है। पुलिस अब नकाबपोश आरोपी की पहचान स्थापित करने तथा उसके भागने के रास्ते को चिह्नित करने के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज का भी विश्लेषण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed