फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Top News today: 116 leaders Security reduced

रायपुर की बड़ी खबरेंः 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती, दिवाली से पहले मिले महंगाई भत्ता, सीजी पुलिस ट्रांसफर

Thu, 29 Oct 2026 08:09 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 29 Oct 2026 08:09 PM IST
सार
Register For Event


आज रायपुर शहर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें चर्चा में रहीं। इनमें 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती, दिवाली से पहले मिले महंगाई भत्ता,अनिल टुटेजा की जमानत याचिकाएं खारिज, रायपुर कमिश्नरेट में बदलाव; कफ सिरप तस्करी मामले में तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा शामिल रहीं। 

विज्ञापन
Raipur Top News today: 116 leaders Security reduced
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : CG News

विस्तार

1. 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती: छत्तीसगढ़ सरकार की दलील- नक्सलवाद के खात्मे से सुधरे हालात
विज्ञापन


116 राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा श्रेणी घटाने का फैसला चर्चा में है। केदार कश्यप, दीपक बैज, कवासी लखमा और महेश गागड़ा समेत कई नेताओं की सुरक्षा में बदलाव की बात सामने आई है। सरकार ने नक्सलवाद में कमी और बदले सुरक्षा हालात को इसकी वजह बताया है। पढ़ें पूरी खबर


2.छत्तीसगढ़: दिवाली से पहले मिले महंगाई भत्ता, कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, जल्दी घोषणा की उम्मीद

केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाकर 63% किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ में भी राज्य कर्मचारियों की DA बढ़ोतरी की मांग तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन



3. सीजी: सुप्रीम कोर्ट में अनिल टुटेजा की जमानत के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने कथित शराब और कस्टम राइस मिलिंग घोटाले में अनिल टुटेजा को मिली जमानत को चुनौती देने वाली राज्य सरकार की याचिकाओं का निपटारा कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जमानत का दुरुपयोग होने पर सरकार हाई कोर्ट में इसे रद्द कराने की मांग कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन



4. सीजी पुलिस ट्रांसफर: रायपुर कमिश्नरेट में बदलाव; इंस्पेक्टर समेत 30 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें सूची

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा बदलाव हुआ है। बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से आदेश के अनुसार, निरीक्षक मनीष तिवारी को रक्षित केंद्र रायपुर से हटाकर यातायात पुलिस कमिश्नरेट में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। इस संबंध में रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आदेश जारी कर दिये हैं। पढ़ें पूरी खबर



5.रायपुर: कफ सिरप तस्करी मामले में तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा

रायपुर की विशेष एनडीपीएस अदालत ने प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की तस्करी के मामले में तीन दोषियों को 20-20 साल के सश्रम कारावास और 2-2 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। मामले में चौथा आरोपी अब भी फरार है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed