{"_id":"6aeb4308c17545ec070d897d","slug":"raipur-top-news-today-saurabh-on-eight-day-cbi-remand-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर की बड़ी खबरेंः आठ दिन की सीबीआई रिमांड पर सौरभ, ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में अमित जोगी की बढ़ीं मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर की बड़ी खबरेंः आठ दिन की सीबीआई रिमांड पर सौरभ, ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में अमित जोगी की बढ़ीं मुश्किल
Wed, 04 Nov 2026 08:07 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 04 Nov 2026 08:07 PM IST
आज रायपुर शहर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें चर्चा में रहीं। इनमें सौरभ आठ दिन की सीबीआई रिमांड पर, ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में अमित जोगी की बढ़ीं मुश्किलें, बाढ़ से बर्बाद फसलें, ऊपर से कर्ज का बोझ; किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने NH-30 पर किया चक्काजाम, लग्जरी कार खरीदने की जिद में नाबालिग ने रची अपने ही अपहरण की साजिश, 18 लाख के निजी लोन विवाद में समझौता कराने के लिए मांगी रिश्वत खबर शामिल रहीं।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
1. महादेव सट्टा एप केस: सौरभ आठ दिन की सीबीआई रिमांड पर, दिल्ली में होगी पूछताछ; ईडी भी कस्टडी लेने की तैयारी में
विज्ञापन
महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले के आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष अदालत ने आठ दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआई 11 नवंबर तक दिल्ली में उससे पूछताछ करेगी। ईडी ने भी उसकी कस्टडी मांगी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
2.सीजी: ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में अमित जोगी की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज किया केस, चस्पा किया नोटिस
अमित जोगी की कथित 'ज्ञानु-जानू' वीडियो विवाद में रायपुर पुलिस ने भाजपा नेताओं की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पूछताछ के लिए नोटिस चस्पा किया गया है। पार्टी ने उनके फरार होने की चर्चाओं को भ्रामक बताते हुए 9 नवंबर को थाने में पेश होने का दावा किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3.सीजी: बाढ़ से बर्बाद फसलें, ऊपर से कर्ज का बोझ; किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने NH-30 पर किया चक्का जाम
किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। पार्टी ने बाढ़ से बर्बाद फसलों का उचित मुआवजा, किसान क्रेडिट कार्ड के ऋण माफ करने और नुकसान का निष्पक्ष सर्वे कराने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर
4. सीजी: लग्जरी कार खरीदने की जिद में नाबालिग ने रची अपने ही अपहरण की साजिश, पिता से मांगी लाखों रुपये की फिरौती
बिलासपुर में लग्जरी कार खरीदने की चाहत में एक नाबालिग ने अपने ही अपहरण का नाटक रच दिया। उसने पिता के मोबाइल पर संदेश भेजकर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस जांच में अपहरण की पूरी कहानी झूठी निकली। पढ़ें पूरी खबर
5. सीजी: 18 लाख के निजी लोन विवाद में समझौता कराने के लिए मांगी रिश्वत, 20 हजार लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
बसंतपुर थाने में तैनात प्रधान आरक्षक किशोर यादव को एसीबी ने 18 लाख रुपये के निजी लोन विवाद में समझौता कराने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने और पहली किस्त के 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर