फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Smriti Irani reached Raipur and gave disciplinary policies to BJP officials.

छत्तीसगढ़ बीजेपी में हलचल तेज: स्मृति ईरानी बोलीं- बिना बुलाए पार्टी कार्यालय न आएं, संगठन की नब्ज टटोलेंगी

Sun, 25 Oct 2026 02:47 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 25 Oct 2026 02:47 PM IST
सार
Register For Event

छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी ने रायपुर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं को अनुशासन का संदेश दिया। उन्होंने बिना बुलाए पार्टी कार्यालय आने से बचने की हिदायत दी। अब संगठन की स्थिति और आगामी रणनीति पर मंथन होगा।

विज्ञापन
Smriti Irani reached Raipur and gave disciplinary policies to BJP officials.
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी बनने के पश्चात पहली बार रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन की हिदायत दी। उन्होंने प्रदेश कार्यालय परिसर में स्पष्ट कहा कि बैठकों में केवल वही लोग उपस्थित रहें जिन्हें आमंत्रित किया गया है। बिना किसी कार्य अथवा बुलावे के कार्यकर्ताओं को कार्यालय आने से बचना चाहिए। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वह संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगी और आगामी रणनीति पर वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा करेंगी।
विज्ञापन


सबके साथ सुनीं मन की बात कार्यक्रम
रायपुर पहुंचने के तुरंत बाद स्मृति ईरानी भाजपा कार्यालय पहुंचीं। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’सुना। इस दौरान सभी लोग जमीन पर बैठकर कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पश्चात प्रदेश प्रभारी ने कार्यालय में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उनके इस संदेश को पार्टी के भीतर अनुशासन, व्यवस्थित कार्यप्रणाली और बेहतर समन्वय बनाने के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला शुरू
रेडियो कार्यक्रम के बाद-स्मृति ईरानी की बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया। प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रदेश महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के बाद प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसके बाद तक संभाग प्रभारियों, सह प्रभारियों, जिला प्रभारियों, जिला सह प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व जनप्रतिनिधियों और कोर ग्रुप संग मंथन
शाम के सत्र में पूर्व जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया। पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के साथ बैठक के बाद पार्टी के पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है।  इन बैठकों में वरिष्ठ नेताओं के अनुभव तथा आगामी रणनीति पर मंथन होगा। रात को भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed