फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   jeevan dhara freedom from hatred is the greatest victory

जीवन धारा: घृणा से मुक्ति ही सबसे बड़ी जीत, चोट का जवाब करुणा से देना सीखें

Tue, 08 Sep 2026 07:08 AM IST
निर्मल कांत मार्टिन लूथर किंग जूनियर
मार्टिन लूथर किंग जूनियर Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 08 Sep 2026 07:08 AM IST
सार
Register For Event

अपने विरोधी को हरा देना एक उपलब्धि हो सकती है, पर अपने भीतर घृणा को मिटा देना कहीं ज्यादा बड़ी जीत है। जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियां ऐसी ही होती हैं। 

विज्ञापन
jeevan dhara freedom from hatred is the greatest victory
जीवन धारा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

मनुष्य के जीवन में कुछ विजय ऐसी होती हैं, जिन्हें दुनिया देख सकती है और कुछ ऐसी, जिन्हें केवल हमारी अंतरात्मा जानती है। हम बाहर की दुनिया में बहुत-सी सफलताएं हासिल कर सकते हैं। पैसा और सम्मान पा सकते हैं, किसी प्रतियोगिता में जीत सकते हैं, अपने विरोधी को पराजित कर सकते हैं। लेकिन इन सबसे बड़ी जो विजय है, वह है अपने हृदय को घृणा से बचा लेना। जब किसी मनुष्य के साथ अन्याय होता है, तब उसके भीतर क्रोध पैदा होना स्वाभाविक है। क्रोध बताता है कि कुछ गलत हुआ है। वह हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की शक्ति भी दे सकता है। लेकिन क्रोध के बाद एक दूसरा रास्ता खुलता है। यदि हम सावधान न रहें, तो वही क्रोध घृणा में बदल सकता है। और घृणा केवल उस व्यक्ति को नहीं जलाती, जिससे हम घृणा करते हैं। वह सबसे पहले उस हृदय को जलाती है, जिसमें वह वास करती है। इसलिए अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करते हुए सबसे बड़ी चुनौती यह नहीं कि हम कितनी मजबूती से बाहर खड़े होते हैं। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हमारे भीतर क्या घट रहा है।
विज्ञापन


क्या हमारा मकसद एक बेहतर संसार बनाना है या अपने शत्रु को पराजित देख कर संतुष्ट होना? इन सवालों के जवाब हमारे संघर्ष की नैतिक दिशा तय करते हैं। अहिंसा मनुष्य के भीतर की उस इच्छा पर भी विजय है, जो यह कहती है- जिसने मुझे चोट पहुंचाई है, उसे भी चोट लगनी चाहिए। अहिंसा कायरता नहीं, बल्कि असाधारण आत्म-अनुशासन है। यदि किसी मनुष्य के अधिकार छीने जा रहे हैं, तो उसके अधिकार के लिए आवाज उठाना जरूरी है। लेकिन न्याय की मांग करते हुए अपने हृदय को घृणा का घर बना लेना एक दूसरी तरह की हार है। यदि कोई व्यक्ति आपके मन में इतनी जगह घेर ले कि उसकी कही बात, उसका किया अपमान व उसकी स्मृति आपके वर्तमान पर हावी होने लगे, तो भले वह व्यक्ति आपके सामने न हो, फिर भी वह आपके जीवन पर शासन कर रहा है। लेकिन जिस दिन आप कह पाते हैं कि मैं अपनी शेष जिंदगी घृणा के हवाले नहीं करूंगा, उसी दिन स्वतंत्रता शुरू होती है। अपने विरोधी को हरा देना एक उपलब्धि हो सकती है, पर अपने भीतर घृणा को मिटा देना कहीं ज्यादा बड़ी जीत है। जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियां ऐसी ही होती हैं। जब किसी ने हमें चोट पहुंचाई व हमने अपने भीतर करुणा को मरने नहीं दिया। जब हमें घृणा करने का हर कारण मिला और फिर भी हमने अपने हृदय को घृणा का घर नहीं बनने दिया। तब हमने केवल किसी दूसरे को क्षमा नहीं किया, हमने स्वयं को मुक्त किया। जिसने हमें दुख दिया, वह हमारे अतीत का एक अध्याय हो सकता है, लेकिन उसे हम पूरे जीवन की कहानी क्यों बनने दें! यही जीवन की उन महान विजयों में से एक है, जिन्हें न कोई पुरस्कार माप सकता है, न कोई इतिहास पूरी तरह से दर्ज कर सकता है।
विज्ञापन


सूत्र: करुणा के मार्ग पर चलें
जीवन की सबसे बड़ी विजय अपने विरोधी को हराना नहीं, बल्कि उसके अन्याय के बावजूद अपने हृदय को घृणा से बचाए रखना है। क्रोध हमें अन्याय के विरुद्ध खड़ा कर सकता है, लेकिन घृणा हमारी आत्मा को भीतर से जला देती है। जब हम क्षमा, करुणा और आत्म-अनुशासन को चुनते हैं, तब हम अपने अतीत की पीड़ा से मुक्त होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed