फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Asian Games 2026: India Set Records in Dominant Win, Sri Lanka Register Multiple T20I Lows

एशियाड: श्रेयस की टीम ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी! इस मामले में नंबर-1 बना भारत; श्रीलंका के नाम शर्मनाक आंकड़ा

Thu, 01 Oct 2026 01:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 01 Oct 2026 01:30 PM IST
सार
Register For Event

भारत ने एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। भारत की यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत है। वहीं, श्रीलंका 45 रन पर सिमटकर कई शर्मनाक रिकॉर्ड की सूची में शामिल हो गया। भारत अब तीन अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ स्वर्ण पदक के लिए खेलेगा।

विज्ञापन
Asian Games 2026: India Set Records in Dominant Win, Sri Lanka Register Multiple T20I Lows
भारत ने श्रीलंका को हराया - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ जहां श्रेयस अय्यर की टीम ने कई रिकॉर्ड्स बनाए। वहीं, श्रीलंका के नाम कई शर्मनाक आंकड़े जुड़ गए। 124 रन की जीत का अंतर, किसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल या फाइनल में दो पूर्ण सदस्य टीमों के बीच सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के नाम ही था, जिसने 2026 टी20 विश्व कप के फाइनल में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया था। 

विज्ञापन

 

टीम खिलाफ जीत का अंतर चरण
भारत श्रीलंका 124 रन एशियाड सेमीफाइनल, 2026
भारत न्यूजीलैंड 96 रन टी20 विश्व कप फाइनल, 2026

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026: स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान; टीम इंडिया ने श्रीलंका पर हासिल की सबसे बड़ी जीत
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत
124 रन की जीत श्रीलंका पर भारत की सबसे बड़ी जीत है। वहीं, ओवरऑल टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका की यह दूसरी सबसे बड़ी हार है। श्रीलंका को टी20 में सबसे बड़ी हार ऑस्ट्रेलिया से 2019 में मिली थी। तब कंगारुओं ने एडिलेड में श्रीलंका को 134 रन से हराया था। भारत ने 2026 में निशिन में 124 रन की जीत के साथ 2017 और 2023 की अपनी बड़ी जीतों को भी पीछे छोड़ दिया।

श्रीलंका की टी20 में सबसे बड़ी हार
खिलाफ मैदान वर्ष हार का अंतर
ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 2019 134 रन
भारत निशिन 2026 124 रन
इंग्लैंड साउथैम्पटन 2026 119 रन
भारत कटक 2017 93 रन
भारत राजकोट 2023 91 रन
विज्ञापन

श्रीलंका के नौ बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंचे
श्रीलंका की पारी में नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। पूर्ण सदस्य टीम की टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में यह संयुक्त रूप से दूसरा सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इस मामले में रिकॉर्ड 10 खिलाड़ी का है, जो वेस्टइंडीज के नाम है। 2009 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज के 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके थे। उस पारी में सिर्फ क्रिस गेल 63 रन बनाकर दहाई के आंकड़े तक पहुंचे थे।

45 रन पर सिमटी श्रीलंका, संयुक्त रूप से सबसे कम स्कोर
श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 45 रन पर ऑलआउट हो गई। यह किसी पूर्ण सदस्य टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय में संयुक्त रूप से सबसे कम ऑलआउट स्कोर है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने 2019 में बैसेटेरे में इंग्लैंड के खिलाफ 45 रन बनाए थे।
 
टीम खिलाफ मैदान ऑलआउट स्कोर वर्ष
वेस्टइंडीज इंग्लैंड बैसेटेरे 45 2019
श्रीलंका भारत निसिन 45 2026
वेस्टइंडीज इंग्लैंड दुबई 55 2021
अफगानिस्तान दक्षिण अफ्रीका तारौबा 56 2024
जिम्बाब्वे पाकिस्तान बुलावायो 57 2024
विज्ञापन

श्रीलंका की पारी में पांच बल्लेबाजों का खाता नहीं खुला
भारत के खिलाफ श्रीलंका की पारी में पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए। पूर्ण सदस्य टीमों की टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में यह संयुक्त रूप से दूसरा सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इस सूची में छह डक के साथ जिम्बाब्वे सबसे ऊपर है।
 
डक टीम खिलाफ मैदान वर्ष
6 जिम्बाब्वे वेस्टइंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 2010
5 न्यूजीलैंड पाकिस्तान क्राइस्टचर्च 2010
5 इंग्लैंड भारत बेंगलुरु 2017
5 श्रीलंका भारत निसिन 2026

सेमीफाइनल या फाइनल में सबसे बड़ी जीत
भारत ने पुरुषों के ऐसे टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल या फाइनल में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बना दिया, जिसमें दोनों टीमें पूर्ण सदस्य देश की हों। भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराया। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही नाम था, जिसने 2026 टी20 विश्व कप के फाइनल में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया था।

100 से ज्यादा रन से जीत में भारत नंबर-1
भारत ने पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 या उससे ज्यादा रन के अंतर से जीत के मामले में भी शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ 124 रन की जीत भारत की ऐसी 11वीं जीत है। कनाडा 10 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है।
 
टीम 100+ रन से जीत
कितनी बार
भारत 11
कनाडा 10
ऑस्ट्रिया 9
जिम्बाब्वे 8
नेपाल 8
जापान 8
मलयेशिया 8
युगांडा 8
स्पेन 6
तंजानिया 6
पाकिस्तान 6
इंग्लैंड 6
डेनमार्क 6
पापुआ न्यू गिनी 5

अब पाकिस्तान से स्वर्ण के लिए मुकाबला
श्रीलंका पर इस रिकॉर्ड जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट के फाइनल में जगह बना ली है। अब तीन अक्तूबर को स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम की नजर एशियाड में क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीतने पर होगी। 

बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान फाइनल में: नौ गेंद रहते जीता मैच; भारत या श्रीलंका, स्वर्ण के लिए किससे मुकाबला?

दोनों स्क्वॉड इस प्रकार हैं-

भारत:
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, विप्रज निगम।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), सैम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), हसन नवाज, हैदर अली, अब्दुल समद, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सूफियान मुकिम, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अराफात मिनहास, साद मसूद, माज सदाकत, अली रजा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed