फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

IND vs SL Highlights: एशियाड के फाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम, श्रीलंका को सेमीफाइनल में 124 रन से हराया

Thu, 01 Oct 2026 12:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 01 Oct 2026 12:49 PM IST
खास बातें
Register For Event

India vs Sri Lanka, 2nd Semi-Final, Asian Games 2026 Highlights: एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से था। यह मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया। भारत ने 124 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। ऐसे में स्वर्ण पदक के लिए भारत और पाकिस्तान भिड़ेंगे। 

विज्ञापन
India vs Sri Lanka Asian Games 2026 Semifinal Highlights Scorecard Commentary Bumrah Abhishek Ishan Samson
भारतीय टीम - फोटो : IANS

लाइव अपडेट

12:32 PM, 01-Oct-2026

भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराया

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियाड के सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हरा दिया है। भारत ने 170 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 9.5 ओवर में 45 रन पर सिमट गई। अब तीन अक्तूबर को स्वर्ण पदक के लिए भारत का सामना साहिबजादा फरहान की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम से होगा। वहीं, श्रीलंका की टीम कांस्य पदक के लिए बांग्लादेश से भिड़ेगी। यह मुकाबला भी तीन अक्तूबर को ही खेला जाएगा। 124 रन से जीत भारत की श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत की श्रीलंका पर रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत 93 रन की थी। भारत ने 2017 में कटक में श्रीलंका को 93 रन से हराया था। मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
12:28 PM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका के नौ विकेट गिरे

श्रीलंका को 10वें ओवर में 45 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। थारिंदु रत्नायके रन आउट हुए। वह पांच रन बना सके। इसी स्कोर पर श्रीलंका को नौवां झटका लगा। अभिषेक शर्मा ने करुणारत्ने को स्टंप कराया। वह चार रन बना सके। भारत फाइनल से एक विकेट दूर है। 
विज्ञापन
12:22 PM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को सातवां झटका

33 पर श्रीलंका को सातवां झटका लगा। वानुजा सहान को सुंदर ने अभिषेक के हाथों कैच कराया। वह एक रन बना सके। आठ ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 38 रन है। फिलहाल थारिंदु रत्नायके और चमिका करुणारत्ने क्रीज पर हैं।
12:11 PM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को छठा झटका

श्रीलंका को पांचवें ओवर में 31 के स्कोर पर छठा झटका लगा। नुवानिदु फर्नांडो रन आउट हुए। वह 15 रन बना सके। फिलहाल वानुजा सहान और चमिका करुणारत्ने क्रीज पर हैं।
12:02 PM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: 18 पर श्रीलंका ने गंवाए पांच विकेट

170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही है। 18 रन पर श्रीलंका ने पांच विकेट गंवा दिए हैं। चौथे ओवर में अक्षर पटेल ने दो विकेट लिए। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर कप्तान सहान अराचिगे को वैभव के हाथों कैच कराया। अराचिगे नौ रन बना सके। फिर चौथी गेंद पर अशेन बंडारा को सुंदर के हाथों कैच कराया। बंडारा खाता नहीं खोल पाए। चार ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 18 रन है। फिलहाल चमिका करुणारत्ने और नुवानिदु फर्नांडो क्रीज पर हैं। भारत की ओर से अक्षर और बुमराह को दो-दो विकेट मिले हैं। बुमराह ने सिनेथ जयवर्धने (0) और सोहन डी लिवेरा (0) को पवेलियन भेजा था। लसिथ क्रूसपूले खाता खोले बिना रन आउट हुए।
11:58 AM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को दूसरा झटका, 3 रन पर गंवाए दो विकेट

श्रीलंका की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। 2 रन के स्कोर पर उसे दूसरा झटका लगा। अक्षर पटेल के ओवर में नुवानिडु फर्नांडो के शॉट के बाद रन लेने की कोशिश में लसिथ क्रूसपुल्ले रन आउट हो गए। गेंद बैकवर्ड पॉइंट की ओर धीमे हाथों से खेली गई थी और रन लेने में कोई हिचक नहीं हुई। रवि बिश्नोई ने तेजी दिखाते हुए एक हाथ से गेंद उठाई और स्ट्राइकर छोर के स्टंप्स पर सीधा थ्रो कर दिया। क्रूसपुल्ले क्रीज से करीब दो गज दूर रह गए। इस तरह क्रूसपुल्ले बिना कोई गेंद खेले ही रन आउट हो गए। श्रीलंका ने महज 3 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए। उनके आउट होने के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज सहान अराचिगे क्रीज पर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
11:49 AM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका की पारी शुरू, पहले ओवर में लगे दो झटके

भारत के 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। पारी के दूसरे गेंद पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सिनेथ जयवर्धने को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज सोहन डी लिवेरा भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 

11:27 AM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: भारत ने 170 रन का लक्ष्य दिया

भारत ने 20 ओवर के बाद सात विकेट पर 169 रन बनाए हैं। ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। श्रीलंका को फाइनल में पहुंचने के लिए 170 रन बनाने हैं। हालांकि, उनके लिए लक्ष्य आसान नहीं होगा। पिच पर काफी टर्न है और भारत के पास तीन मुख्य स्पिनर हैं और कुछ पार्ट टाइम स्पिनर्स हैं। इसके अलावा बुमराह भी हैं।

भारत की ओर से ईशान किशन ने 46 गेंद में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 80 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाए। अभिषेक शर्मा सात रन, संजू सैमसन सात रन, कप्तान श्रेयस अय्यर 13 रन बनाकर आउट हुए। इन सभी ने खराब शॉट खेलकर विकेट गंवाए। वहीं, अक्षर पटेल आठ रन, तिलक वर्मा दो रन और शिवम दुबे तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे। दो बिहारियों ने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वॉशिंगटन सुंदर सात रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से थारिंदु रत्नायके और कप्तान सहान अराचिगे ने दो-दो विकेट लिए। वानुजा सहान, लसिथ क्रूसपूले और नुवानिदु फर्नांडो को एक-एक विकेट मिला।
11:19 AM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: भारत को सातवां झटका

भारत को 19वें ओवर में 151 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। रत्नायके ने शिवम दुबे को अराचिगे के हाथों कैच कराया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल ईशान किशन और सुंदर क्रीज पर हैं। ईशान किशन 70 रन बना चुके हैं।
11:09 AM, 01-Oct-2026

IND vs SL Live Score: ईशान किशन का अर्धशतक

ईशान किशन ने 33 गेंद में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। पिच में काफी टर्न है। 17वें ओवर में ही ईशान का कैच भी छूटा। 17 ओवर के बाद भारत ने छह विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। फिलहाल ईशान 36 गेंद 57 रन और शिवम दुबे दो रन बनाकर क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed