फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vansh Bedi Denies Match-Fixing Links in DPL, Calls Reports False and Defamatory

डीपीएल विवाद: मैच फिक्सिंग के आरोपों पर वंश बेदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं वो नहीं हूं; क्या है पूरा मामला?

Tue, 22 Sep 2026 10:17 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 22 Sep 2026 10:17 PM IST
सार
Register For Event

वंश बेदी ने डीपीएल में मैच फिक्सिंग से जुड़े आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए रिपोर्ट्स को झूठा और मानहानिकारक बताया है। उन्होंने कहा कि उनका नाम गलत तरीके से जोड़ा गया है और उनकी कानूनी टीम ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Vansh Bedi Denies Match-Fixing Links in DPL, Calls Reports False and Defamatory
विराट और धोनी के साथ वंश बेदी - फोटो : vanshbedi_(instagram)

विस्तार

दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में कथित भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग से जुड़े विवाद के बीच सेंट्रल दिल्ली किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज वंश बेदी ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है। बेदी ने सोशल मीडिया और कुछ वेबसाइटों पर उनके नाम को कथित मैच फिक्सिंग के मामले से जोड़ने वाली खबरों को झूठा और मानहानिकारक बताया है। वंश बेदी ने स्पष्ट किया कि वह उस खिलाड़ी या व्यक्ति नहीं हैं, जिसका जिक्र पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर रचित भाटिया द्वारा किए गए कथित 'तहलका स्टिंग ऑपरेशन' में किया गया है। उन्होंने मैच फिक्सिंग या इस तरह की किसी भी गतिविधि में शामिल होने से भी साफ इनकार किया है।
विज्ञापन

'मेरा नाम गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है'
बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि उनके संबंध में सोशल मीडिया और वेबसाइटों पर कुछ गलत और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित की जा रही है। उन्होंने कहा, 'मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरे संबंध में सोशल मीडिया और वेबसाइटों पर प्रसारित हो रही कुछ झूठी और मानहानिकारक सामग्री गलत है। मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि मैं वह व्यक्ति नहीं हूं, जिसका जिक्र रचित भाटिया ने कथित तहलका स्टिंग ऑपरेशन में किया है। साथ ही, ऐसी किसी भी गतिविधि में मेरी कोई संलिप्तता नहीं है।' बेदी ने आगे कहा कि उनके नाम को इन आरोपों से जोड़ने का कोई भी प्रयास मानहानिकारक है। उन्होंने बताया कि उनकी कानूनी टीम ने इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित सिविल और क्रिमिनल कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीसीए ने भी आरोपों को बताया 'असत्यापित'
मामले के सामने आने के बाद दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने भी इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट किया है। डीडीसीए के मुताबिक, सामने आए आरोप अभी सत्यापित नहीं हुए हैं और किसी सक्षम प्राधिकरण द्वारा स्थापित नहीं किए गए हैं। डीडीसीए ने कहा कि ऐसी स्थिति में केवल अपुष्ट रिपोर्टों के आधार पर किसी खिलाड़ी, व्यक्ति या फ्रेंचाइजी के बारे में निष्कर्ष निकालना या फैसला करना उचित नहीं होगा। एसोसिएशन ने कहा कि उसने दिल्ली प्रीमियर लीग से जुड़े कुछ खिलाड़ियों और एक फ्रेंचाइजी में कथित अनियमितताओं से संबंधित उपलब्ध जानकारी को संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया है।

आईपीएल में सीएसके का हिस्सा रह चुके हैं बेदी
वंश बेदी दिल्ली क्रिकेट से जुड़े रहे हैं और दिल्ली प्रीमियर लीग में पहले पुरानी दिल्ली 6 का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 2025 सीजन से पहले हुए आईपीएल ऑक्शन में भी चुना था। हालांकि, मौजूदा विवाद में बेदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उनका नाम कथित मैच फिक्सिंग मामले से जोड़ना गलत है और उन्होंने ऐसी किसी गतिविधि में शामिल होने से इनकार किया है।

30 अगस्त को हुआ था डीपीएल का फाइनल
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। टूर्नामेंट का आयोजन 31 जुलाई से 30 अगस्त तक हुआ। फाइनल मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था। फिलहाल, मैच फिक्सिंग से जुड़े आरोपों को लेकर जांच और संबंधित अधिकारियों की प्रक्रिया पर नजर बनी हुई है। डीडीसीए ने स्पष्ट किया है कि जब तक आरोप सक्षम प्राधिकरण द्वारा सत्यापित या स्थापित नहीं किए जाते, तब तक किसी व्यक्ति के खिलाफ निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed