फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   ICC Rankings: Mitchell Starc Dethrones Jasprit Bumrah as No.1 Test Bowler; Rishabh Pant Rises to Joint Seventh

ICC Rankings: बुमराह का दबदबा हुआ खत्म! टेस्ट में कौन बना नंबर-1 गेंदबाज? पंत-कमिंस और लियोन ने भी लगाई छलांग

Wed, 26 Aug 2026 02:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 26 Aug 2026 02:50 PM IST
सार
Register For Event

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पहली बार नंबर-1 स्थान हासिल करते हुए जसप्रीत बुमराह को दूसरे पायदान पर धकेल दिया। बांग्लादेश के खिलाफ 10 विकेट के प्रदर्शन का स्टार्क को बड़ा फायदा मिला। वहीं ऋषभ पंत छह पायदान ऊपर चढ़कर बल्लेबाजी में संयुक्त सातवें स्थान पर पहुंच गए।

विज्ञापन
ICC Rankings: Mitchell Starc Dethrones Jasprit Bumrah as No.1 Test Bowler; Rishabh Pant Rises to Joint Seventh
हेनरी, स्टार्क और बुमराह - फोटो : ANI

विस्तार

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पहली बार टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-एक स्थान हासिल कर लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर स्टार्क ने जसप्रीत बुमराह को शीर्ष स्थान से हटा दिया। वहीं, भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने छह पायदान की छलांग लगाकर बल्लेबाजों की रैंकिंग में संयुक्त रूप से सातवां स्थान हासिल कर लिया है।
विज्ञापन

ICC Rankings: Mitchell Starc Dethrones Jasprit Bumrah as No.1 Test Bowler; Rishabh Pant Rises to Joint Seventh
मिचेल स्टार्क - फोटो : IANS
15 साल के करियर में पहली बार नंबर-1 बने स्टार्क
 
  • मिचेल स्टार्क के लिए यह उपलब्धि बेहद खास है। 36 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अपने 15 साल लंबे टेस्ट करियर में पहली बार आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  • बांग्लादेश के खिलाफ मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में स्टार्क ने 10 विकेट चटकाए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले में दबदबा बनाया।
  • इस प्रदर्शन ने स्टार्क को रैंकिंग में दो पायदान ऊपर पहुंचाया और उन्होंने बुमराह तथा न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को पीछे छोड़ दिया। स्टार्क लंबे समय से दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों में शामिल रहे हैं।
  • वह पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद टॉप-3 में भी पहुंचे थे, लेकिन नंबर-1 की कुर्सी उनसे दूर रही थी। अब बांग्लादेश के खिलाफ दमदार प्रदर्शन ने उन्हें पहली बार यह मुकाम दिला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ICC Rankings: Mitchell Starc Dethrones Jasprit Bumrah as No.1 Test Bowler; Rishabh Pant Rises to Joint Seventh
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI X
बुमराह का दो साल से ज्यादा का दबदबा खत्म
जसप्रीत बुमराह ने फरवरी 2024 में पहली बार टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-एक स्थान हासिल किया था। इसके बाद वह करीब ढाई साल तक इस स्थान के आसपास अपना दबदबा बनाए रखने में सफल रहे। वह लगातार दो नंबर-एक नहीं रहे, लेकिन नंबर-दो पर बने रहे। बुमराह ने फरवरी 2024 के बाद करीब 697 नंबर-एक स्थान पर रहते हुए बिताए। इस बार भी श्रीलंका के खिलाफ भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज में बुमराह टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनकी गैरमौजूदगी और स्टार्क के शानदार प्रदर्शन ने रैंकिंग में बदलाव का रास्ता साफ किया। बुमराह अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि मैट हेनरी भी एक स्थान नीचे जाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

पैट कमिंस और नाथन लियोन को भी फायदा
ऑस्ट्रेलिया के दूसरे गेंदबाजों ने भी रैंकिंग में बढ़त हासिल की है। कप्तान पैट कमिंस बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में छह विकेट लेने के बाद एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने दो स्थान की छलांग लगाई है और अब वह 10वें नंबर पर हैं। इस तरह टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में ऑस्ट्रेलिया के तीन गेंदबाज शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

ICC Rankings: Mitchell Starc Dethrones Jasprit Bumrah as No.1 Test Bowler; Rishabh Pant Rises to Joint Seventh
ऋषभ पंत - फोटो : IANS
पंत ने लगाई छह पायदान की छलांग
भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी रैंकिंग में सबसे बड़ी खबर ऋषभ पंत की है। गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में तेजतर्रार अर्धशतक लगाने का उन्हें बड़ा फायदा मिला। पंत ने छह स्थान की छलांग लगाकर बल्लेबाजों की रैंकिंग में संयुक्त रूप से सातवां स्थान हासिल कर लिया। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन भी संयुक्त सातवें स्थान पर हैं। पंत की इस छलांग से टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में भारत की स्थिति और मजबूत हुई है।



केएल राहुल को भी हुआ फायदा
पंत के अलावा भारत के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी रैंकिंग में सुधार किया है। वह पांच स्थान ऊपर चढ़कर 30वें पायदान पर पहुंच गए हैं। टेस्ट बल्लेबाजों की शीर्ष रैंकिंग में हालांकि कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक नंबर-1 पर बने हुए हैं, जबकि उनके हमवतन जो रूट दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर हैं।

ICC Rankings: Mitchell Starc Dethrones Jasprit Bumrah as No.1 Test Bowler; Rishabh Pant Rises to Joint Seventh
ओली रॉबिन्सन - फोटो : IANS
इंग्लैंड के गेंदबाजों की भी लंबी छलांग
पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने मिलकर मैच में 16 विकेट हासिल किए। इसका सीधा फायदा दोनों गेंदबाजों को आईसीसी रैंकिंग में मिला। रॉबिन्सन ने 15 पायदान की छलांग लगाकर 11वां स्थान हासिल किया, जबकि टंग 16 स्थान ऊपर चढ़कर 17वें नंबर पर पहुंच गए।

ऑलराउंडरों में जडेजा का राज कायम
टेस्ट ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा नंबर-1 पर अपना कब्जा बरकरार रखे हुए हैं। पैट कमिंस एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन भी एक पायदान ऊपर जाकर संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर हैं, जबकि ओली रॉबिन्सन ने पांच स्थान की छलांग लगाकर 23वां स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed