फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India batter Devdutt Padikkal opened up about his Test comeback and batting position

तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी को लेकर क्या बोले पडिक्कल?: राहुल द्रविड़ के साथ किस चीज को लेकर की चर्चा, खुद बताया

Mon, 07 Sep 2026 08:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 07 Sep 2026 08:04 PM IST
सार
Register For Event

भारतीय टीम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का कहना है कि टेस्ट टीम में जगह पक्की करना आसान नहीं है और मौके भी सीमित मिलते हैं। यही कारण है कि वह किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन
India batter Devdutt Padikkal opened up about his Test comeback and batting position
देवदत्त पडिक्कल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने अपने टेस्ट कमबैक पर खुलकर बात करते हुए कहा कि वह खुद को मौका मिलने पर पूरी तरह तैयार रहने के लिए दृढ़ संकल्पित थे। उन्होंने कहा कि वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने की खबर मिलने पर वह काफी रोमांचित थे। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 1-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। पडिक्कल को इस सीरीज में चोटिल साई सुदर्शन की जगह तीसरे स्थान पर बल्लेबादी का मौका मिला था। पडिक्कल ने खुद को मिले इस मौके का पूरा फायदा उठाया और सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ दमदार रहा प्रदर्शन
कर्नाटक के साथ एक बेहतरीन घरेलू सत्र और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की लगातार आईपीएल खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद पडिक्कल ने अपनी इस फॉर्म को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी जारी रखा। वह तीन पारियों में 109 से अधिक के औसत से 328 रन बनाकर सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (प्लेयर ऑफ द सीरीज) रहे। उन्होंने दो शतक भी जड़े, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 167 रन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

India batter Devdutt Padikkal opened up about his Test comeback and batting position
देवदत्त पडिक्कल - फोटो : IANS
पडिक्कल बोले- मौके की तलाश में था 
पडिक्कल ने कहा कि टेस्ट में मौके आसानी से नहीं मिलते और इसके लिए निरंतर कड़ी मेहनत और तैयारी की जरूरत होती है। उन्होंने कहा, निश्चित रूप से मैं इसका इंतजार कर रहा था। जाहिर है कि ऐसे मौके बहुत आसानी से नहीं मिलते। यह सुनिश्चित करने में बहुत मेहनत लगती है कि आप खुद में लगातार सुधार करते रहें और उस अवसर का इंतजार करें। मुझे यह सुनिश्चित करना था कि जब भी मुझे मौका मिले, मैं उसके लिए तैयार रहूं। सीरीज की शुरुआत में ही मुझे बता दिया गया था कि मैं खेलने जा रहा हूं ये बेहद रोमांचक था। व्यक्तिगत रूप से मुझे लगा कि बल्लेबाजी के लिहाज से मैं अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में हूं इसलिए मैं वास्तव में इसकी प्रतीक्षा कर रहा था।

पडिक्कल ने भारत के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के बारे में भी बात की। यह एक ऐसा स्थान है जिस पर राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा जैसे टेस्ट महान खिलाड़ियों बल्लेबाजी की है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि उनका ध्यान पूर्व खिलाड़ियों से तुलना करने के बजाय टीम में योगदान देने पर है। पडिक्कल ने कहा,  यह मैदान पर जाकर बल्लेबाजी करने के बारे में है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं किस क्रम पर बल्लेबाजी कर रहा हूं। मैं टीम में योगदान देने की कोशिश कर रहा हूं। हां, जाहिर है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत के लिए नंबर 3 पर महान खिलाड़ी खेले हैं और मुझे यकीन है कि मेरे साथ तुलना की जाएगी। लेकिन मैं वहां जाकर सिर्फ अपना क्रिकेट खेल रहा हूं और जब तक मैं उसका आनंद ले रहा हूं मुझे लगता है कि सब कुछ अपने आप ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन

राहुल द्रविड़ से किस बारे में की थी बात? 
पडिक्कल ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी और क्रीज पर लंबे समय तक टिके रहने के महत्व के बारे में पूर्व भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ कई बार बातचीत की है। पडिक्कल ने कहा,  मैंने पिछले कुछ वर्षों में उनसे (द्रविड़) बल्लेबाजी और लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहने के लिए क्या करना होता है इस बारे में काफी बातचीत की है। फिर बात तैयारी और यह समझने पर आती है कि आप क्या करना चाहते हैं। जब आपके दिमाग में अपनी योजनाओं को लेकर स्पष्टता होती है और आप जानते हैं कि मैदान पर जाकर आपको क्या करना है तो इससे काफी मदद मिलती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस स्थान पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मेरे और उनके बीच मुख्य रूप से इन्हीं चीजों को लेकर बातचीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed