{"_id":"6ae8a51e3d2129daf7086ccd","slug":"ipl-2027-retention-deadline-moved-to-november-17-know-details-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल 2027: नीलामी से पहले टीमों को मिली दो दिन की राहत, अब इस तारीख तक जारी करनी होगी रिटेंशन लिस्ट","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
आईपीएल 2027: नीलामी से पहले टीमों को मिली दो दिन की राहत, अब इस तारीख तक जारी करनी होगी रिटेंशन लिस्ट
Mon, 02 Nov 2026 08:30 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 02 Nov 2026 08:30 PM IST
आईपीएल की मिनी नीलामी से पहले खिलाड़ियों की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जमा करने की डेडलाइन दो दिन बढ़ाकर 17 नवंबर कर दी गई है। मिनी नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी।
विज्ञापन
आईपीएल
- फोटो : BCCI
विस्तार
आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी से पहले खिलाड़ियों की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जमा करने की तारीख में बदलाव किया गया है। अब सभी फ्रेंचाइजी को अपनी रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची 15 नवंबर के बजाय 17 नवंबर तक सौंपनी होगी। पहले इसके लिए 15 नवंबर की तारीख तय की गई थी। वहीं, आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित किया जाएगा। यह एक दिवसीय नीलामी होगी, जिसमें सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : ANI
17 नवंबर तक फाइनल करनी होगी रिटेंशन लिस्ट
आईपीएल की ओर से फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जमा करने के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। पहले यह डेडलाइन 15 नवंबर निर्धारित थी, जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें वनडे मुकाबले का दिन भी है। अब टीमें 17 नवंबर तक अपनी अंतिम सूची जमा कर सकेंगी।
फ्रेंचाइजी की ओर से रिटेंशन और रिलीज लिस्ट सौंपे जाने के बाद आईपीएल सभी टीमों को नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले खिलाड़ियों की सूची भेजेगा। इसके बाद टीमें अपनी जरूरत के मुताबिक खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट करेंगी। नीलामी से ठीक एक सप्ताह पहले खिलाड़ियों की अंतिम सूची और सेट के क्रम की जानकारी भी फ्रेंचाइजी को उपलब्ध कराई जाएगी।

कुलदीप यादव-ऋषभ पंत
- फोटो : ANI
अब तक हुए दो बड़े ट्रेड
आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी से पहले अब तक दो ट्रेड सामने आए हैं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें शामिल हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स से अपने पूर्व कप्तान ऋषभ पंत को वापस टीम में शामिल किया है। इस ट्रेड के तहत बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा बने हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने तेज गेंदबाज टी नटराजन को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ ट्रेड किया है। इसके बदले हैदराबाद ने लेग स्पिनर जीशान अंसारी को दिल्ली कैपिटल्स के साथ भेजा है।

आईपीएल 2027 सीजन की तारीखों का एलान नहीं
फिलहाल आईपीएल 2027 के पूरे सीजन का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। हालांकि, साल 2024 में आईपीएल ने अगले तीन सीजन के लिए संभावित विंडो की जानकारी दी थी। उस योजना के मुताबिक आईपीएल 2027 का आयोजन 14 मार्च से 30 मई के बीच होना था। लेकिन इस साल सितंबर में बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने संकेत दिया था कि आगामी सीजन की शुरुआत मार्च के आखिरी सप्ताह के आसपास हो सकती है। ऐसे में टूर्नामेंट की आधिकारिक तारीखों का इंतजार है।

आईपीएल ट्रॉफी
- फोटो : ANI
2028 से पहले आखिरी मिनी नीलामी होगी
आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी मौजूदा नीलामी चक्र की आखिरी मिनी नीलामी होगी। इसके बाद 2028 सीजन से पहले मेगा नीलामी आयोजित की जाएगी। यह मेगा नीलामी आईपीएल के अगले मीडिया राइट्स चक्र की शुरुआत भी करेगा। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक नए मीडिया राइट्स के लिए टेंडर जारी नहीं किया है। गौरतलब है कि साल 2022 में आईपीएल के मीडिया राइट्स 48,390.5 करोड़ रुपये (करीब 6.2 अरब अमेरिकी डॉलर) में बिके थे। इसके साथ ही आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी और मूल्यवान खेल लीगों में शामिल हो गया था। अब सभी फ्रेंचाइजी की नजरें 17 नवंबर पर टिकी हैं, जब रिटेंशन और रिलीज लिस्ट सामने आने के बाद मिनी ऑक्शन की तस्वीर और साफ हो जाएगी।